Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: भाजपा का इंटरनेट मीडिया के माध्यम से AAP पर हमला, यमराज-चित्रगुप्त के पात्र वाले वीडियो से कसा तंज

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 08:41 PM (IST)

    Delhi MCD Election 2022 यमराज और चित्रगुप्त के पात्रों की बातचीत वाले वीडियो से वायु प्रदूषण यमुना की सफाई सहित अन्य समस्याओं को उठाकर आप सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भी आप पर तंज कसा गया है।

    Hero Image
    Delhi MCD Election 2022: दिल्ली की समस्याओं के लिए आप सराकर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    नई दिल्ली राज्य ब्यूरो। Delhi MCD Election 2022: नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारने के साथ ही भाजपा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साध रही है। यमराज और चित्रगुप्त के पात्रों की बातचीत वाले वीडियो से वायु प्रदूषण, यमुना की सफाई सहित अन्य समस्याओं को उठाकर आप सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भी आप पर तंज कसा गया है। मौका देने वालों को धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समस्याओं के लिए आप सराकर को जिम्मेदार ठहराया

    भाजपा के ट्विटर हैंडल से लगभग 50 सेकेंड के छोटे वीडियो पोस्ट कर दिल्ली की समस्याओं के लिए आप सराकर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। एक वीडियो में यमराज, चित्रगुप्त से कहते हैं कि दिल्ली में एक वर्ष में 54 हजार लोग जहरीली हवा में सांस लेने से मर गए। यमराज कहते हैं, कि देश की राजधानी की इतनी खराब हालत, चलकर देख आते हैं। इसके आगे एक सड़क पर प्रदूषण की वजह से यमराज खांसने लगते हैं। चित्रगुप्त उन्हें बताते हैं कि आठ साल से एक आदमी इस जहरीली हवा का जिम्मेदार पंजाब में जलने वाली पराली को बताता था। पंजाब में उसने सरकार बना ली, लेकिन अब समस्या हल करने की जगह माफी मांग रहा है।

    वीडियो में यमुना की गंदगी का मामला उठाया

    एक अन्य वीडियो में यमुना की गंदगी का मामला उठाया गया है। यमराज कहते हैं कि उन्हें अपनी बहन यमुना से मिले हुए बहुत दिन हो गए हैं। वह चित्रगुप्त के साथ यमुना किनारे पहुंचते हैं। वह चित्रगुप्त से पूछते हैं कि राजधानी में इतना बड़ा गंदा नाला है। जब चित्रगुप्त उन्हें बताते हैं कि यह गंदा नाला नहीं उनकी बहन यमुना हैं। इस पर वह पूछते हैं कि उनकी बहन का यह हाल किसने किया।

    भगवंत मान पर भी बोला हमला

    चित्रगुप्त उन्हें बताते हैं कि आठ वर्ष से एक व्यक्ति मंच पर खड़ा होकर बोलता रहता है कि वह यमुना को साफ करेगा, स्वयं उसमें डुबकी लगाएगा, लेकिन कुछ नहीं किया। पंजाब पर भी इसी तरह का वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें नशे की समस्या को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भगवंत मान पर हमला बोला गया है।

    Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, ग्रे लाइन पर एक घंटे तक बंद रहेगी सर्विस

    Delhi MCD Election Live: भाजपा का आरोप- भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है AAP, एमसीडी चुनाव में टिकट के लिए मांगी गई रिश्वत