Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पूर्व मुखिया की हत्या करने वाला शूटर गिरफ्तार, अदालत ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 07:06 PM (IST)

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बिहार के औरंगाबाद में मुखिया हत्याकांड के वांछित कुख्यात बदमाश राहुल सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। राहुल सिंह पर हत्या जबरन वसूली जैसे 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर औरंगाबाद की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी था। 30 नवंबर 2024 को मुखिया पद को लेकर झगड़े में संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    Hero Image
    वांछित कुख्यात बदमाश राहुल सिंह राजपूत को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बिहार के औरंगाबाद जिले में मुखिया पद को लेकर झगड़े में पूर्व मुखिया संजय सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित कुख्यात बदमाश राहुल सिंह राजपूत को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुखिया हत्याकांड में राहुल सिंह राजपूत के खिलाफ औरंगाबाद की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इस पर यूपी के जौनपुर, वाराणसी, भदोही, देवरिया, चंदौली, गाजीपुर जिले के विभिन्न थानों में 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये मामले हत्या, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास, लूटपाट, एनडीपीएस अधिनियम, यूपी गैंगस्टर अधिनियम, शस्त्र अधिनियम आदि के हैं।

    डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक सहायक आयुक्त पुलिस नरेंद्र बेनीवाल व इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में वांछित राहुल सिंह को गिरफ्तार किया।

    30 नवंबर 2024 को मुखिया पद को लेकर झगड़े में दो समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते एक समूह ने क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए संजय सिंह नामक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने और साजिश रचने में शामिल सात आरोपितों को स्थानीय पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य शूटर राहुल सिंह राजपूत कानून की गिरफ्त से बाहर था। 

    वहीं, 22 जुलाई को औरंगाबाद के माली थाने की पुलिस ने क्राइम ब्रांच से राहुल के पकड़ने के लिए सहायता मांगी। अपराधी के प्रोफाइल को देखते हुए क्राइम ब्रांच के कर्मियों ने पहले वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उनके निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने केशव पुरम के पास से राहुल सिंह राजपूत को पकड़ लिया। वह ग्राम चौड़, जौनपुर,उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 

    यह भी पढ़ें- थाने पर ग्रेनेड हमले का आतंकी दिल्ली में गिरफ्तार, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े तार

    पूछताछ के बाद उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया गया। वह जौनपुर के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता टीईएलसीओ, जमशेदपुर में काम करते थे। उसने अपनी शिक्षा जौनपुर में प्राप्त की। पढ़ाई छोड़ कर वह जमशेदपुर में अपने पिता के साथ जुड़ने की कोशिश की, लेकिन जिंदगी से उच्च आकांक्षाएं थीं, जिससे नहीं जुड़ पाया। वह ड्रग्स के धंधे करे लगा। जिसमें वह गिरफ्तार भी हुआ। उसने व्यापारियों, बिल्डरों आदि से रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया।