Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Assembly Election से पहले AAP-BJP को तगड़ा झटका, 100 से अधिक नेता कांग्रेस में हुए शामिल

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 04:11 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 100 से अधिक नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस का हाथ थामने वालों में मंगोल पुरी विधानसभा से वार्ड 50 से आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद कृष्ण परमाल वार्ड 51 से पूर्व पार्षद संजय ठाकुर गौरव शर्मा बसपा से सुरेंद्र जीतू और दीपक वार्ड 50 से भाजपा के एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

    Hero Image
    Delhi Assembly Election से पहले AAP-BJP को तगड़ा झटका।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को भाजपा, आप और बसपा के कई नेताओं को कांग्रेस का पटकार पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस का हाथ थामने वालों में मंगोल पुरी विधानसभा से वार्ड 50 से आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद कृष्ण परमाल, वार्ड 51 से पूर्व पार्षद संजय ठाकुर, गौरव शर्मा, बसपा से सुरेंद्र जीतू और दीपक वार्ड 50 से, भाजपा के एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

    नेताओं के कांग्रेस में आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती: देवेंद्र यादव

    देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टी के प्रति मोह भंग हो रहा है। इसीलिए कांग्रेस में शामिल हो रहे है। मंगोलपुरी विधानसभा के दो पूर्व पार्षद आने के बाद पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। 

    देवेंद्र यादव ने कहा कि जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के सिद्धांतों और कांग्रेस के विजन में ही दिल्ली की खुशहाली और समृद्धि का रास्ता निहित है। ऐसा अब सभी को विश्वास होने लगा है। इसी क्रम में दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पर विशाल संख्या में 100 से अधिक भाजपा, आप और बसपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। 

    मोहभंग होने के बाद कांग्रेस में शामिल हो रहे लोग: देवेंद्र यादव

    उन्होंने कहा, "आप के कई लोग कांग्रेस की विचारधारा में शामिल हो रहे हैं। 11 साल पहले, ये लोग दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित बनाने की विचारधारा में शामिल हुए थे। हालांकि, इससे मोहभंग होने के बाद वे अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मैं उन सभी का स्वागत करना चाहता हूं।"

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एमसीडी: छह वार्ड कमेटियों में चलेगा जोड़-तोड़ का खेल, शाहदरा नॉर्थ और रोहिणी जोन में रोचक होगा मुकाबला