Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD Election: भाजपा के एक और स्टिंग पर अरविंद केजरीवाल का जवाब- 'जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा'

    By Santosh Kumar SinghEdited By: JP Yadav
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 11:56 AM (IST)

    Delhi MCD Election 2022 भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है। इसके साथ एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया है।

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हमले भी तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता के बाद भाजपा ने जवाबी हमले में एक और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर राजनीतिक को गरमा दिया है। भाजपा ने इस ताजा स्टिंग के आधार पर AAP पर दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है, वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने तत्काल जवाब देते हुए कहा कि आरोप झूठे हैं, जांच करवा लें कुछ नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सोमवार सुबह पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया है कि स्टिंग का कल्चर अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचारियों का स्टिंग करने का आह्वान किया था। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। अब लगता है कि भाजपा को हेल्पलाइन नंबर जारी करना पड़ेगा, क्योंकि AAP के कार्यालय से एक-एक कर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।

    AAP में बेचे गए टिकट

    उन्होंने बताया कि नया स्टिंग वार्ड 54 रोहिणी डी का है, जिसमें दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में टिकट लेने के लिए पैसे मांगे गए हैं। कांग्रेस से दो वर्ष पहले AAP में शामिल होने वाली बिंदु श्रीराम ने यह स्टिंग किया है। वार्ड 54 रोहिणी डी के AAP प्रभारी पुनीत गोयल और AAP की अनुसूचित जाति इकाई के प्रभारी आरआर पठानिया ने पैसे मांगे हैं। 

    पैसे लिए गए टिकट देने के लिए

    संबित पात्रा ने कहा कि मॉडल टाउन सीट से AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर पैसे मांगने के आरोप और उनके नजदीकियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली निगम चुनाव में टिकट के लिए पैसे मांगने का यह दूसरा स्टिंग है।पैसे के लिए लेनदेन में चेक व पर्ची की चर्चा की है।

    बताया जा रहा है कि टिकट के लिए बिंदु श्रीराम से 80 लाख रुपये की मांग की गई और तीन किस्त में पैसे देने के लिए कहा गया। पहली किस्त 21 लाख रुपये की थी। इसके तहत एक किस्त चेक के रूप में AAP के खाते में जानी थी और शेष पैसे नकद देने थे।

    Delhi MCD Election: प्रचार में AAP-BJP से पिछड़ी कांग्रेस, स्टार प्रचारकों की सूची पर EC को देनी पड़ी सलाह