Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ravan Dahan 2022: दिल्ली-NCR में इन जगहों पर देख सकते हैं भव्य रावण दहन, दिग्गज हस्तियां भी करेंगे शिरकत

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:05 AM (IST)

    Ravan Dahan 2022 इस साल 5 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में इसको लेकर विशेष तैयारी की जाती है। कई जगहों पर फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। अगर आप दिल्ली-NCR में हैं तो इन जगहों पर रावण दहन देखने के लिए जा सकते हैं।

    Hero Image
    Ravan Dahan Best Places in Delhi: दिल्ली-NCR में पांच जगहों पर देखें रावण दहन

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क।  Ravan Dahan Best Places in Delhi: हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिन बाद दशहरा या विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का अंत किया था। मां दुर्गा ने भी राक्षस महिषासुर का इसी दिन वध किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक मानते हुए इस दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस साल 5 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर (Ravan Dahan in Delhi-NCR) में इसको लेकर विशेष तैयारी की जाती है। कई जगहों पर फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। अगर आप दिल्ली-NCR में हैं तो इन जगहों पर रावण दहन (Ravan Dahan) देखने के लिए जा सकते हैं।

    1. लाल किला (Red Fort Ravan Dahan)

    दिल्ली के लाल किला मैदान (Red Fort Ravan Dahan) का रावण दहन सबसे प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग रावण का भव्य पुतला दहन देखने आते हैं। दशहरा के मौके पर यहां फिल्मी सितारे, राजनेता समेत कई बड़ी हस्तियां शिरकत करते हैं। इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां मौजूद होंगे। वहीं, दक्षिण के लोकप्रिय कलाकार प्रभास के हाथों लाल किला मैदान में रावण का दहन करवाया जाएगा।

    2. रामलीला मैदान, अजमेरी गेट (Ramlila Ground Ravan Dahan)

    नई दिल्ली के अजमेरी गेट स्थित रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाता है। यहां का मशहूर मेला बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी भाता है। अगर आप मेला घूमने के साथ खाने के भी शौकीन हैं, तो यह आपके लिए सही जगह है। यहां पर तरह तरह के व्यंजनों और अन्य कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकते हैं। इस वर्ष रामलीला मैदान में 90 फीट का रावण जलाया जाएगा।

    3. नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium Ravan Dahan)

    दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा दशहरा मेला नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित स्टेडियम (Noida Stadium) में आयोजित किया जाता है। यहां का रावण दहन काफी मशहूर है। अगर आप दिल्ली नहीं जाना चाहते हैं तो यहां पर भी रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला दहन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अभी यहां रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है। मेला में अनेक तरह के राइड्स भी हैं, जो बच्चों को खूब पसंद आते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dussehra in Delhi 2022: बिना पटाखा लाइट और साउंड से 100 फीट के रावण-कुंभकरण के पुतले करेंगे धूम-धड़ाके

    4. दशहरा मैदान, फरीदाबाद (Dussehra Ground Ravan Dahan)

    दिल्ली-एनसीआर में चर्चित दशहरा मेला और रावण दहन की बात करते ही फरीदाबाद के NIT दशहरा मैदान (Dussehra Mela in NIT Faridabad) का जिक्र अपने आप हो जाता है। यहां का भव्य रामलीला कार्यक्रम, चटपटा खाना, सस्ते दामों में सामान की खरीददारी, भव्य रावण दहन और मौत का कुआं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। इस साल फरीदाबाद के दशहरा मैदान (Dussehra Ground) में करीब 6.70 लाख रुपये की लागत से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार किए गए हैं।

    Dussehra 2022: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज भी डराता है रावण, इस गांव में नहीं मनाया जाता दशहरा