Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Tourist Places: दिल्ली-NCR से बेहद करीब ये खूबसूरत जगहें, मानसून में घूमने का मजा हो जाता है दोगुना

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jul 2022 12:03 PM (IST)

    Best places to Visit In Monsoon अगर आप Delhi-NCR में रहते हैं और मॉनसून के मौसम में फैमिली या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं लेकिन दफ्त ...और पढ़ें

    Hero Image
    Monsoon Tourist Places: दिल्ली से करीब ये खूबसूरत जगहें, वीकेंड पर जाने का बनाएं प्लान (PC- Skymet weather)

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Best places to visit In Monsoon: राजधानी दिल्ली में मानसून का आगमन हो चुका है। ऐसे में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन छुट्टियों की वजह से यह योजना सफल नहीं हो पा रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगस्त महीने में आप एक लंबा ब्रेक प्लान कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त में मिल सकता है 5 दिन का लंबा ब्रेक

    अगस्त महीने में आपको 1 दिन या दो दिन नहीं बल्कि एक साथ 5 दिन का लंबा ब्रेक मिल सकता है। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि अगस्त का कैलेंडर कह रहा है। दरअसल, 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इसके बाद 13,14 अगस्त को वीकेंड और 15 अगस्त को यानी सोमवार को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय अवकाश है।

    ऐसे में अगर आपको 12 अगस्त को एक दिन की छुट्टी मिलती है तो आप दिल्ली या इससे सटी इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बारिश के मौसम में आप परिवार या दोस्तों संग घूमने की सोच रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर से सटी ये जगहें आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं। इन जगहों पर जाकर आप ठंडे मौसम के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।

    कुचेसर, उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कुचेसर एक छोटा सा गांव है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 108 किलोमीटर है। यहां पर मौजूद मध्यकालीन किले आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ऐसे में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ वीकेंड में दिल्ली के आस-पास घूमने का सोच रहे हैं तो आपके लिए कुचेसर बेहतरीन ऑप्शन है।

    मानेसर, हरयाणा

    मानसून में दिल्ली से लगभग 54 किमी दूर मानेसर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां पर रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, ज़ोर विंग और एयर राइफल शूटिंग जैसे एडवेंचर किए जा सकते हैं। मानेसर स्थित सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। इस बर्ड सेंचुरी में आप लगभग 200 से ज्यादा पक्षी की प्रजातियों को देख सकते हैं।

    नीमराना फोर्ट, राजस्थान

    अगर आप ऐतिहासिक फोर्ट्स के अलावा पारंपरिक संगीत और नृत्य के शौकीन है तो अगली छुट्टियों में आप नीमराना फोर्ट जरूर जाईए। राजस्थान के अलवर जिला स्थित 550 साल पुराने इस किले को हेरिटेज रिजॉर्ट में तब्दील कर दिया गया है। मॉनसून का मौसम इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

    दिल्ली से नीमराना फोर्ट की दूरी करीब 130 किलोमीटर है। शाम के समय लाइट्स से जगमग इस फोर्ट की भव्यता देखते बनती है। राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, अजमेर आदि जगहें भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

    लंढ़ौर, उत्तराखंड

    पहाड़ों पर बसा उत्तराखंड का लंढ़ौर कस्बा आपको प्रकृति के और करीब लेकर जाएगा। गंगोत्री, यमुनोत्री और गढ़वाल जैसे प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा यह जगह मॉनसून के समय और भी बेहतरीन नजर आता है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 280 किलोमीटर है। यहां की उंची पहाड़ी पर बैठकर मैगी और मोमोज का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें।

    उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार, केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थल भी घूमने के लिए अच्छे विकल्प हैं। हल्द्वानी, नैनीताल, रानीखेत, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आदि जगहें भी प्राकृतिक सौंदर्यता के दृष्टिकोण से काफी लोकप्रिय हैं। यहां पर उंचे पहाड़, घने जंगल और खूबसूरत झरने पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये पांच पर्यटक स्थल, जहां फैमिली के साथ कर सकते हैं मौज-मस्ती

    नाहन, हिमाचल प्रदेश

    दिल्ली से नाहन की दूरी करीब 270 किमी है। अगर आप शहर से दूर सुकून के कुछ पल परिवार और दोस्तों के साथ बिताना चाहते हैं तो नाहन हिल स्टेशन जा सकते हैं। नाहन स्थित रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है। समुद्र तल से 672 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील बोटिंग की भी सुविधा है। यहां पर रिजॉर्ट बुक कर अप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

    Image Credit:(@sutterstocks,haryana)