Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bawana Chunav Result: बवाना विधानसभा सीट पर भाजपा ने मारी बाजी, रविंदर सिंह ने 30 हजार वोटों के अंतर से जीत की दर्ज

    Bawana election Result बवाना विधानसभा सीट सहित दिल्ली की सभी 70 सीटों के नतीजे शनिवार को आ रहे हैं। इस बार बवाना विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के जय भगवान और भाजपा के रवींद्र कुमार के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार भी मैदान में हैं। 2015 से बवाना सीट पर आप का कब्जा है। क्या इस बार भाजपा वापसी करेगी?

    By Abhishek Tiwari Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Fri, 07 Feb 2025 06:12 PM (IST)
    Hero Image
    Bawana election Result: किसके सिर सजेगा विधायक का ताज?

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बवाना दिल्ली की सातवीं और अनुसूचित विधानसभा सीट है। बवाना विधानसभा सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है। दिल्ली की सभी 70 सीटों सहित बवाना विधानसभा चुनाव (Bawana Election Result) के नतीजे शनिवार को जारी हुए। यहां से भाजपा के रविंदर इंद्राज सिंह ने 30 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आप के जय भगवान उपकार को हराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bawana Seat पर किसके बीच था मुकाबला?

    आम आदमी पार्टी ने इस बार Bawana Seat पर मौजूदा विधायक जय भगवान (Jai Bhagwan) पर फिर से भरोसा जताया था। वहीं, भाजपा ने रवींद्र कुमार (इंद्रराज) को मैदान में उतारा। कांग्रेस ने अपने तीन बार के विधायक रह चुके सुरेंदर कुमार (Surendra Kumar) को उम्मीदवार बनाया। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा था।

    2013 के चुनाव में जीती थी भाजपा

    बवान विधानसभा सीट पर 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गुगन सिंह ने आम आदमी पार्टी के मनोज को हराया था। इसके बाद से वर्ष 2015 से बवान सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। 2015 में आप के वेद प्रकाश और 2020 में फिर आप के जय भगवान ने जीत दर्ज की। वहीं, दोनों चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही।

    बवाना में कब कौन जीता?

    • 1993 चंद राम- भाजपा
    • 1998 सुरेंद्र कुमार- कांग्रेस
    • 2003 सुरेंद्र कुमार- कांग्रेस
    • 2008 सुरेंद्र कुमार- कांग्रेस
    • 2013 गुगन सिंह- भाजपा
    • 2015 वेद प्रकाश- आप
    • 2017(उपचुनाव ) राम चंदर- आप
    • 2020 जय भगवान- आप

    2025 में चुनावी मैदान में प्रत्याशी

    • आप- जय भगवान
    • भाजपा- रविंदर कुमार (इंद्रराज)
    • कांग्रेस- सुरेंद्र कुमार