Badarpur vidhan sabha Chunav Result: बदरपुर सीट पर आप की जीत, नारायण दत्त शर्मा को मिली हार
Badarpur Vidhan sabha Seat दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की बदरपुर विधानसभा सीट (Badarpur Vidhan sabha Election) पर इस बार भाजपा के नारायण दत्त शर्मा को हार मिली है। यहां से आप के राम सिंह नेताजी ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अवतार सिंह भड़ाना के बेटे अर्जुन भड़ाना पर दांव लगाया था उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा।
डिजिटल डेस्क, दक्षिणी दिल्ली। Badarpur vidhan sabha Chunav result 2025: लोकसभा चुनाव में भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली दक्षिणी दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत हुई है। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही था।
यह वही सीट है जहां पर साल 2020 में आप की लहर होने के बावजूद भाजपा यहां से जीतने में कामयाब रही थी।बीजेपी को उम्मीद थी कि इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा जैसा 2020 में हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
AAP के रामसिंह नेताजी से मिल रही सीधी चुनौती
साल 2020 के चुनाव में भाजपा के खाते में दक्षिणी दिल्ली की एकमात्र सीट बदरपुर विधानसभा ही आई, जिस पर रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के रामसिंह नेताजी को 3719 मतों के करीबी अंतर से हराया था। वर्ष 2015 में आम आदमी से जीत हासिल करने वाले नारायण दत्त शर्मा इस बार भाजपा प्रत्याशी थे, जिन्हें आप के रामसिंह नेताजी से सीधी चुनौती मिली।
1993 से अब तक हुए सात विधानसभा चुनावों में जीत रामवीर सिंह बिधूड़ी, रामसिंह नेताजी और नारायण दत्त शर्मा के ही खाते में आई। इस सीट पर पहली बार हुए चुनाव में रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत हासिल की थी। तब वे जनता दल के टिकट पर लड़े थे।
बदरपुर विधानसभा सीट 2020 का परिणाम
पार्टी प्रत्याशी मिले मत प्रतिशत
भाजपा रामवीर सिंह बिधूड़ी 90,082 47.05
आप रामसिंह नेताजी 86,363 45.11
बसपा नारायण दत्त शर्मा 10,436 5.45
बदरपुर विधानसभा सीट 2015 का परिणाम
पार्टी प्रत्याशी मिले मत प्रतिशत
आप नारायण दत्त शर्मा 94,242 55.48
भाजपा रामवीर सिंह बिधूड़ी 46,659 27.47
कांग्रेस रामसिंह नेताजी 18,390 10.82
कब-कब कौन जीता
2020-रामवीर सिंह बिधूड़ी-भाजपा
2015-नारायण दत्त शर्मा-आप
2013-रामवीर सिंह बिधूड़ी-भाजपा
2008-रामसिंह नेताजी-बसपा
2003-रामवीर सिंह बिधूड़ी-कांग्रेस
1998-रामसिंह नेताजी-निर्दलीय
1993-रामवीर सिंह बिधूड़ी-जनता दल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।