Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में इस तारीख से बाबा बागेश्वर सरकार का लगेगा दिव्य दरबार, 20 हजार लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 06:33 PM (IST)

    यमुना खादर में 22 एकड़ क्षेत्र में पंडाल और 30 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। पंडाल के मंच पर दिल्ली के सभी सिद्ध पीठ मंदिरों के चित्र भी अंकित किए जाएंगे। पंडाल में करीब 20 हजार लोगों के रहने व भोजन की व्यवस्था होगी। हनुमंत कथा के बीच एक दिन दिव्य दरबार भी लगेगा।

    Hero Image
    दिल्ली में इस तारीख से बाबा बागेश्वर सरकार का लगेगा दिव्य दरबार

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पुश्ता रोड यमुना खादर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आयोजन संबंधी जानकारी साझा की है। साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को निकाली जाएगी कलश यात्रा

    कथा का आयोजन एक से तीन फरवरी तक होगा। इससे पूर्व बुधवार को एक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। मनोज तिवारी ने कहा कि हनुमंत कथा के बीच एक दिन दिव्य दरबार भी लगेगा। यमुना खादर में 22 एकड़ क्षेत्र में पंडाल और 30 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    रहने और खाने की व्यवस्था

    पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। पंडाल के मंच पर दिल्ली के सभी सिद्ध पीठ मंदिरों के चित्र भी अंकित किए जाएंगे। पंडाल में करीब 20 हजार लोगों के रहने व भोजन की व्यवस्था होगी। किसान, महिला सफाई कर्मचारी, मंदिरों के पुजारी जैसे विभिन्न वर्गों के लोग आरती में शामिल होंगे, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश जाएगा।

    मनोज तिवारी ने कहा कि करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, घोंडा आदि जगहों से श्रद्धालु बिना वाहन के ही कथा स्थल पर पहुंचे। पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं से कोई रुपये या वीआईपी पास नहीं मांगा जाएगा। इस मौके पर गायक अमित ढुल व शीतल पांडेय सहित समिति पदाधिकारी संजीव चौधरी, आनंद त्रिवेदी, नीलकांत बक्शी, संजीव उपाध्याय, वीरेंद्र खंडेलवाल, कृष्णा चौबे, डा. यूके चौधरी आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-AAP गठबंधन पर केजरीवाल का बड़ा बयान, सीट शेयरिंग पर भी कही ये बात

    शरजील इमाम को मिलेगी जमानत या जेल में रहेंगे? 17 फरवरी तक होगा फैसला; HC ने ट्रायल कोर्ट को दिया आदेश

    comedy show banner