'ये रिश्ता...' एक्टर आशीष कपूर को रेप केस में मिली जमानत, फैसला सुनाते वक्त कोर्ट ने कीं अहम टिप्पणियां
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने टीवी कलाकार आशीष कपूर को यौन उत्पीड़न के आरोप में जमानत दे दी है। अदालत ने एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी। आशीष कपूर पर एक महिला ने अगस्त 2025 में दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने जांच में कमजोरियां पाईं और अभिनेता को जमानत दे दी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने टीवी कलाकार आशीष कपूर को यौन उत्पीड़न के आरोप में जमानत दे दी है।
कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानती पर जमानत दे दी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि जांच में कई कमियां पाई गई हैं।
मोबाइल फोन बरामद करने में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया और जांच में जरूरी तलाशी भी नहीं की गई। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि आरोपित दिल्ली का स्थायी निवासी है और उसके पृष्ठभूमि जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
एक महिला की ओर से अगस्त 2025 में मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आशीष कपूर ने दिल्ली में एक घर पार्टी के दौरान महिला के साथ शौचालय में दुष्कर्म किया था।
इसके बाद पुलिस ने अभिनेता को पुणे से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अदालत ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
यह भी पढ़ें- ' हिंदू विरोधी विधायक के इशारे पर उतारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बोर्ड', भाजपा नेता का बड़ा आरोप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।