Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव से पहले केजरीवाल का नया अवतार, माथे पर तिलक... सफेद लुंगी-गमछे में दिखे AAP नेता

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 03:15 PM (IST)

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले एक नए अवतार में दिख रहे हैं। हाल ही में वह पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ वैष्णो देवी मंदिर और ...और पढ़ें

    Hero Image
    पत्नी सुनीता संग तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले एक नए अवतार पर में दिख रहे हैं। हाल ही में वह पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं गुरुवार को वह तिरुपति के बालाजी मंदिर का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह माथे पर तिलक और वेष्टी पहने नजर आए, जिसे उत्तर भारत में लुंगी कहते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट किया- आज अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो। बता दें, फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले केजरीवाल विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 

    कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर भी जाते हैं केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं। वह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बार-बार पूजा अर्चना करने जाते हैं। जब वह तिहाड़ से जमानत पर लौटे थे, तब भी वह हनुमान मंदिर पहुंचे थे। वहीं तिहाड़ जाने से पहले भी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। हाल हमें फिर वह यहां पहुंचे थे।

    बुधवार को ही तिरुपति के लिए हुए थे रवाना

    केजरीवाल अपनी धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बुधवार को ही तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए दिल्ली से आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गए थे। गुरुवार सुबह वह पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मंदिर पहुंचे और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की।

    उन्होंने कहा कि मैं और मेरी धर्मपत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे। हमने सबके सुख और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करें। मेरी यही प्रार्थना है कि हमारे देश के बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। 

    शादी की सालगिरह पर बालाजी दर्शन

    इससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहा हूं।

    केजरीवाल ने पंडित नेहरू को किया याद

    केजरीवाल ने इससे पहले बाल दिवस के मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। उन्होंने पोस्ट किया- भगवान ने हर बच्चे को एक अनोखी प्रतिभा देकर भेजा है। हमने दिल्ली में एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जहां हर बच्चा अपनी प्रतिभा को संवारकर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकता है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी भी बच्चों के बीच समय बिताना पसंद करते थे। उनकी जयंती को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित नेहरू जी को सादर नमन।

    यह भी पढ़ें- Delhi Waqf Board Case: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया रिहा करने का आदेश