विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में ये 3 किताबें पढ़ेंगे दिल्ली सीएम

Published: Mon, 01 Apr 2024 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2024 01:44 PM (IST)

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड खत्म ...और पढ़ें

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

HighLights

  1. पत्नी सुनीता केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं
  2. आप मंत्री सौरभ भरद्वाज भी मौजूद

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जेल में ये किताबें पढ़ना चाहते हैं दिल्ली सीएम

सीएम केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से ईडी की न्यायिक हिरासत के दौरान तीन किताबें पढ़ने की अनुमति मांगी है। दिल्ली सीएम ने जिन तीन किताबों को पढ़ने की अनुमति मांगी है, उनमें भगवद्गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की 'हाऊ प्राइमिनिटर्स डिसाइड' शामिल है।

इस जेल में रहेंगे दिल्ली सीएम?

ईडी केजरीवाल को कोर्ट से सीधे तिहाड़ जेल लेकर जाएगी। वह जेल नंबर 3, 5, 8 में से किसी एक में रखे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक आबकारी से जुड़े नेताओं को एक जेल में रखने के बजाय अलग अलग जेलों में रखे जाने का चलन रहा है। अभी जेल मुख्यालय में डीजी, डीआईजी , एआइजी सभी मौजूद हैं।

ईडी ने 21 मार्च को किया था गिरफ्तार 

रिमांड अवधि समाप्त होने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया। इससे पहले अदालत ने 28 मार्च को केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी। साथ ही यह भी सवाल है कि क्या ईडी के बाद अब सीबीआई उन्हें रिमांड पर लेने के लिए अदालत के समक्ष आवेदन दाखिल करेगी।

इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को ईडी ने 22 मार्च को अदालत में पेश किया था और अदालत ने केजरीवाल को छह दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया था।

ये भी पढ़ें-

100 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव के बदले केजरीवाल ने दक्षिण समूह के शराब व्यापारियों से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी और उक्त धनराशि का इस्तेमाल गोवा व पंजाब विधानसभा में खर्च किया गया था।

ईडी की गिरफ्तारी व ईडी कस्टडी को केजरीवाल ने हाई कोर्ट में चुनौती है और मामले पर तीन अप्रैल को सुनवाई होनी है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहले से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।