Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अच्छा चलता हूं...', CM हाउस से केजरीवाल विदा, सुनीता ने सौंपी चाबी तो भावुक हुआ स्टाफ, तस्वीरों में देखें नया आशियाना

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 01:58 PM (IST)

    Kejriwal New House केजरीवाल ने शुक्रवार को सीएम आवास खाली कर दिया है। अब केजरीवाल अपने परिवार के साथ नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ केजरीवाल नए घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बंगले का ताला खोला। इस दौरान यहां पर लोगों ने केजरीवाल और उनके परिवार का स्वागत किया। आइए आपको नए बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।

    Hero Image
    केजरीवाल सीएम आवास छोड़कर नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं। जागरण फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal राजधानी दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी शुक्रवार को नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने आज ही सीएम आवास छोड़ा है। केजरीवाल अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम आवास से विदा हुए केजरीवाल

    शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल सीएम आवास से विदा हो गए। विदाई से पहले केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सीएम आवास का ताला लगाया और चाबी स्टाफ को सौंप दी। 

    केजरीवाल की विदाई पर भावुक हुआ स्टाफ

    वहीं विदाई के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने चाबी सौंपी तो पूरा स्टाफ भावुक हो गया। इस दौरान सभी ने केजरीवाल और उनके परिवार से हाथ जोड़कर नमस्कार किया। 

    सभी कर्मचारियों से गले मिले केजरीवाल  

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल सभी कर्मचारियों से एक-एक करके मिले। केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों को गले से लगाया और फिर सीएम आवास से विदा हो गए। 

    अब यह है केजरीवाल का नया ठिकाना

    अरविंद केजरीवाल अब लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रहेंगे। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था।

    नया आवास नई दिल्ली विधानसभा में है

    केजरीवाल का नया आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक है। इस आवास में वह अपने परिवार के साथ रहेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि नई दिल्ली क्षेत्र केजरीवाल का विधानसभा क्षेत्र भी है और वहां रहते हुए वह दिल्ली और अन्य राज्यों में आगामी चुनावों के लिए आप के अभियान की देखरेख करेंगे।

    सिसोदिया ने भी अपना बंगला छोड़ा

    वहीं पार्टी नेताओं ने कहा कि सिसोदिया ने अपने परिवार के साथ मथुरा रोड स्थित एबी-17 बंगले को छोड़ दिया, जो पहले उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में आवंटित किया गया था। मार्च 2023 में आबकारी नीति मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद यह बंगला दिल्ली सरकार की मंत्री और अब मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित किया गया था।