Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल रविवार को गुजरात दौरे पर, किसानों को करेंगे संबोधित; BJP का आरोप- राजनीतिक भ्रमण में व्यस्त पूर्व CM

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 10:11 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे कपास किसानों की रैली को संबोधित करेंगे और कपास पर आयात शुल्क हटाने का विर ...और पढ़ें

    Hero Image
    केजरीवाल रविवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। केजरीवाल शनिवार को राजकोट पहुंचे और रविवार को चोटिला में कपास किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे।

    आप प्रमुख कपास पर आयात शुल्क समाप्त करने का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस में भी यह मुद्दा उठाया था। 28 अगस्त को, केजरीवाल ने मांग की थी कि भारत अमेरिकी आयात पर अधिक शुल्क लगाए और आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अमेरिकी कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क माफ करने के फैसले से स्थानीय किसानों को नुकसान होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत अमेरिका से आयातित कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क लगाता था। इसका मतलब था कि अमेरिकी कपास घरेलू कपास से महंगा था। लेकिन मोदी सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक शुल्क माफ करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि कपड़ा उद्योगों को सस्ता कपास मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब अक्टूबर में हमारा कपास बाज़ार में बिक्री के लिए आएगा, तो खरीदार कम होंगे।

    वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल संवेदनहीन व्यक्ति हैं। उन्हें जनता के दुख-सुख से कोई संबंध नहीं है। वह केवल अपने राजनीतिक लाभ-हानि का ध्यान रखते हैं। आप के शासन वाले राज्य पंजाब में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। वहां के लोग परेशान हैं। वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्वस्थ हैं।

    पंजाब के लोगों ने केजरीवाल की पार्टी को अभूतपूर्व समर्थन दिया है, लेकिन जब वह मुश्किल में हैं तो उन्हें उनके को भाग्य पर छोड़ दिया। पंजाब के साथ खड़े होने की जगह वह अपने चिरपरिचित अंदाज में राजनीतिक भ्रमण के लिए गुजरात चले गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी यमुना किनारे बाढ़ का संकट है। केजरीवाल को इनकी भी चिंता नहीं है। 

    यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों के हित में रेखा सरकार का बड़ा फैसला, गलत वजन पर भारी जुर्माना; हरकत में आए दुकानदार