Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Doctor Appointment: सफदरजंग अस्पताल में 447 डाक्टरों की नियुक्ति, जानिये- किस विभाग में हैं कितने पद

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Wed, 13 Oct 2021 11:26 AM (IST)

    Delhi Doctor Appointment सफदरजंग अस्पताल में डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 39 विभागों में 447 वरिष्ठ रेजिडेंट डाक्टरों की नियुक्ति के लिए अस्पताल प्रशासन ने सूचना जारी की है। तीन साल के लिए ये डाक्टर नियुक्त होंगे।

    Hero Image
    Delhi Doctor Appointment: सफदरजंग अस्पताल में 447 डाक्टरों की नियुक्ति, जानिये- किस विभाग में हैं कितने पद

    नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली के नामी स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार सफदरजंग अस्पताल में डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 39 विभागों में 447 वरिष्ठ रेजिडेंट डाक्टरों की नियुक्ति के लिए अस्पताल प्रशासन ने सूचना जारी की है। तीन साल के लिए ये डाक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इसके तहत सबसे अधिक एनेस्थीसिया विभाग में 116 डाक्टर नियुक्त किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा पीडियाटिक विभाग में 33, मेडिसिन विभाग में 29, न्यूरो सर्जरी विभाग में 28, न्यूरोलाजी में 18, मेडिकल आंकोलाजी में 10, नेफ्रोलाजी में 10, रेडियोलाजी में 14 वरिष्ठ रेजिडेंट डाक्टर नियुक्त किए जाएंगे।

    इसके अलावा गायनी, कैंसर सर्जरी, ईएनटी, कार्डियक सर्जरी सहित कई अन्य विभागों में डाक्टर नियुक्त किए जाएंगे। हाल ही में सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने अनुबंध पर सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति भी शुरू की है। इससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner