Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Cancer Hospital: दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में खत्म हुई अपॉइंटमेंट की व्यवस्था, मरीजों को मिली बड़ी राहत

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 07:54 AM (IST)

    दिल्ली के कैंसर संस्थान में इलाज कराने के लिए नए मरीजों को पहले काल या मैसेज के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता था। फिर उन्हें काफी दिनों बाद की एक तारीख मिलती थी। उस दिन अस्पताल में आकर उनकी फाइल तैयार होती थी। तब कहीं जाकर उनका इलाज शुरू हो पाता था। इसमें मरीजों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था।

    Hero Image
    दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में खत्म हुई अपॉइंटमेंट व्यवस्था, मरीजों को मिली बड़ी राहत

    निखिल पाठक, पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में अपॉइंटमेंट व्यवस्था खत्म होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। इलाज के लिए अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। व्यवस्था के समाप्त होने से अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैंसर के इलाज के लिए यह अस्पताल काफी माना जाता है। यहां राजधानी ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। कोरोना काल में मरीजों की भीड़ से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अपाइंटमेंट व्यवस्था शुरू की थी।

    पहले लेनी पड़ती थी अपॉइंटमेंट

    मरीजों को इलाज के लिए पहले अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती थी, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी यह व्यवस्था जारी रही और मरीजों को इलाज के लिए लंबी तारीखें मिलने लगी। इससे मरीजों को काफी निराशा होती थी।

    मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपॉइंटमेंट व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब मरीजों को इलाज के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। व्यवस्था समाप्त होने से ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

    यह थी पहले अपॉइंटमेंट की व्यवस्था

    कैंसर संस्थान में इलाज कराने के लिए नए मरीजों को पहले काल या मैसेज के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता था। फिर उन्हें काफी दिनों बाद की एक तारीख मिलती थी। उस दिन अस्पताल में आकर उनकी फाइल तैयार होती थी। तब कहीं जाकर उनका इलाज शुरू हो पाता था। इसमें मरीजों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था।

    ओपीडी मरीजों का आंकड़ा

    महीना नए मरीजों के आंकड़े फॉलोअप मरीजों के आंकड़े
    दिसंबर 734 10067
    नवंबर 520 8664
    अक्टूबर 445 8429
    सितंबर 438 8077
    अगस्त 314 7172
    जुलाई 370 6040

    मरीजों की सुविधा के लिए ही अपॉइंटमेंट प्रणाली को खत्म किया गया है। इससे उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। अब अपॉइंटमेंट के नाम पर गलत तरीके से पैसा ठगने वालों से भी मरीजों को छुटकारा मिल जाएगा।

    - डॉ. वत्सला अग्रवाल, चिकित्सा निदेशक, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान