अब आनंद विहार Namo Bharat स्टेशन पर देखने को मिलेगा नया लुक, NCRTC के अधिकारियों ने दी अहम जानकारी
पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार नमो भारत स्टेशन को सांस्कृतिक थीम पर चित्रकारी से नया रूप देने की तैयारी है। सूर्य नमस्कार योग शास्त्रीय नृत्य जैसी थीमों से स्टेशन को सजाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने चित्रकारी के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है ताकि यात्रियों को भारतीय संस्कृति का अनुभव मिल सके।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार नमो भारत स्टेशन को थीम आधारित चित्रकारी से नया लुक देने की तैयारी है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने बताया कि इस स्टेशन के लिए सूर्य नमस्कार, योग मुद्राओं, शास्त्रीय नृत्य व भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के उत्सव को थीम रखा गया है। चयनित दीवारों और क्षेत्रों में थीम आधारित चित्रकारी के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी गई है।
एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि भारत सांस्कृतिक विरासत के मामले में समृद्ध है। नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को आधुनिक रेल परिवहन का अनुभव देने के साथ देश की संस्कृति से जोड़े रखने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इस स्टेशन पर काफी कलाकृतियां पहले से हैं। लेकिन उसे और समृद्ध करने के लिए चित्रकारी के लिए कई अन्य स्थानों को चिह्नित किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।