Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amritpal Video: काला चश्मा-डेनिम जैकेट पहने दिल्ली की सड़कों पर दिखा अमृतपाल, CCTV फुटेज की पुलिस ने की पुष्टि

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 08:46 PM (IST)

    पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए पुंजाब पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ले रही है। इसी बीच ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए पुंजाब पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ले रही है। इसी बीच पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें अमृतपाल को साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो गत 21 मार्च का मधु विहार इलाके के रमेश पार्क का बताया जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिर्फ एक दिन के लिए दिल्ली में ठहरा था। अमृतपाल दिल्ली में रमेश पार्क इलाके में किसी परिचित के यहां ठहरा था इसके बाद वह भाग गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमृतपाल ने मास्क लगा रखा है। साथ ही उसने डेनिम जैकेट भी पहनी हुई है।

    अमृतपाल का यह वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है। अमृतपाल ने आंखों पर काला चश्मा चढ़ा रखा है। इस दौरान अमृतपाल ने पगड़ी नहीं पहनी थी। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत सिंह को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है। पपलप्रीत सिंह के कंधे पर एक बैग भी देखा जा सकता है। 

    18 मार्च से ढूंढ रही है पुलिस

    बता दें कि पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही है। अमृतपाल को पुलिस 18 मार्च से ढूंढ रही है। पुलिस को इनपुट मिला था कि अमृतपाल नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद ही भारतीय दूतावास ने भगोड़े की तस्वीर और उसके बारे में सभी विवरण नेपाली अधिकारियों तक पहुंचाए। दूतावास ने नेपाली अधिकारियों को यह भी बताया कि अमृतपाल सिंह अपने पासपोर्ट या किसी फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकता है।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया था। दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया था कि अमृतपाल दिल्ली में कहीं छुपा बैठा है। इसके बाद बिना देर किए पुलिस ने अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के हाथ अमृतपाल नहीं लगा। 

    जल्द गिरफ्तार हो सकता है अमृतपाल

    पंजाब सरकार ने खालिस्तान समर्थक को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अहम जानकारी दी है। पंजाब सरकार ने कहा है कि पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के बहुत करीब है।