Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के गरीबों को दिया लाभ : अमित शाह

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Thu, 31 Jan 2019 08:07 PM (IST)

    विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करते रहे उनकी पांच दशक तक सरकार रही, फिर अल्पसंख्यक पीछे कैसे र ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के गरीबों को दिया लाभ : अमित शाह

    नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के गरीबों का कल्याण सुनिश्चित किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में एक भी बड़े सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शाह ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग दावा करते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, उन्होंने उनके हक के लिए कुछ नहीं किया। जबकि, हमारा मानना है कि देश के संसाधनों पर गरीबों का पहला हक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने धार्मिक पृष्टभूमि देखे बिना सभी गरीबों के कल्याण का काम कर इसे सुनिश्चित भी किया।

    विपक्ष पर साधा निशाना
    विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करते रहे उनकी पांच दशक तक सरकार रही, फिर अल्पसंख्यक पीछे कैसे रह गए। भाजपा के बारे में भ्रम फैलाया गया कि अगर वह सरकार में आएगी तो दूसरी संस्कृति के लोग अपनी परंपराओं का पालन नहीं कर पाएंगे। लेकिन, भाजपा और मोदी सरकार 'सबका साथ सबका विकास' में यकीन रखती है।

    भाजपा सरकार के राज में नहीं हुए बड़े दंगे
    शाह ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ कहा, 'भाजपा अध्यक्ष के नाते आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि भाजपा 16 राज्यों में सत्ता में है और इस दौरान किसी भी राज्य में एक भी बड़े दंगे नहीं हुए। राज्यों में कांग्रेस, सपा और बसपा सरकारों के जाते ही देश में दंगे रुक गए। भाजपा के बारे में यह गलत प्रचार किया गया था कि अगर वह सत्ता में आ जाएगी तो देश में विभिन्न धर्मो के लोगों का क्या होगा।'

    तीन तलाक का किया उल्‍लेख
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों के संरक्षण में वक्फ माफिया ने वक्फ बोर्ड की जमीन को लूटा। मोदी सरकार ने इन सभी मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। उन्होंने तीन तलाक विधेयक को पारित कराने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए है। इसमें तीन तलाक देने वाले पुरुषों को जेल भेजने का प्रावधान है। अमित शाह ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों के स्कूल छोड़ने का प्रतिशत 72 से गिरकर 32 पर आ गया है। गरीबों को सत्ता के साथ जोड़ने और रसोई गैस कनेक्शन देने की सरकारी योजनाओं से मुस्लिम महिलाओं को भी लाभ मिला है।