'लोकतंत्र का ही कमाल, जो द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनीं', अमित शाह की जनसभा में 'बंटेंगे तो कटेंगे' के जमकर लगे नारे
Delhi Election 2025 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नरेला के रामदेव चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं जनसभा में एक हैं तो सेफ हैं बंटेंगे तो कटेंगे के जमकर नारे लगे। वहीं इस दौरान भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह दिखाई दिया। आगे विस्तार से पढ़िए अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्या-क्या कहा है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शनिवार) को नरेला के रामदेव चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं, अमित शाह के अभिवादन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं।
बता दें कि जनसभा में 'एक हैं तो सेफ हैं', बंटेंगे तो कटेंगे' के जमकर नारे लगे। इस दौरान भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज 76वां गणतंत्र दिवस है। इन 75 वर्षों में हमारे देश के लोकतंत्र की जड़े पाताल से भी गहरी ले जाने का कार्य जनता ने ही किया। लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक चायवाला नरेंद्र मोदी पीएम तीसरी बार बना। यह संविधान का ही कमाल है कि एक गरीब आदिवासी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनीं। एक सामान्य जाट समाज का बेटा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बने।
डबल इंजन की सरकारें विकास की गाथाएं लिख रही
अमित शाह ने कहा आठ फरवरी को दिल्ली आपदा से मुक्त हो जाएगी। केजरीवाल के कुशासन का अंत आठ फरवरी को आएगा। मैं आज बताने आया हूं। नरेला, बांकनेर, होलंबी कलां जैसे वार्ड केजरीवाल की राह देख रहे हैं कि कब पांच साल आए और केजरीवाल को हटाए। दस साल के केजरीवाल के शासन के अंदर दिल्ली बद से बदतर हो गई। दस साल में जहां डबल इंजन की सरकारें विकास की गाथाएं लिख रही हैं। लेकिन दस साल में दिल्ली से गंदगी खत्म नहीं हुई और स्कूल खत्म हो गए। अस्पताल में सुविधाओं का नामों निशान नहीं है।
24 घंटे स्वच्छ पानी पीने को मिलता है क्या?
आप सभी के वार्ड में कूड़ा समय पर उठता है क्या? 24 घंटे स्वच्छ पानी पीने को मिलता है क्या? स्कूलों की हालात ठीक है क्या? मोहल्ला क्लीनिक काम में आते हैं क्या? हमारे पूर्वांचली जिन्होंने देशभर में जाकर अपने पसीने की महक से देश को आगे बढ़ाया है। उसको अपमानित करने का काम केजरीवाल ने किया। बिहार, उत्तर प्रदेश वालों को क्या दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है। केजरीवाल ने कोरोना के दौरान पूर्वांचलियों को भगाने का कार्य किया है।
मोहल्ला क्लीनिक का झुनझुना पकड़ाया
शाह ने कहा केजरीवाल सरकार जा रही है, भाजपा की सरकार आ रही है। 10 लाख का इलाज मुफ्त करने का काम भाजपा सरकार करेगी। केजरीवाल सरकार गरीबों को आयुष्मान भारत से दूर रखने का कार्य आप पार्टी ने किया। मोहल्ला क्लीनिक का झुनझुना पकड़ाया। मोतियाबिंद, किड़नी का इलाज मोहल्ला क्लीनिक में नहीं होता है।
यह भी पढे़ं- Delhi Election: दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात पुलिस की तैनाती पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, संघवी ने किया पलटवार
यमुना में डुबकी लगाने से बीमार हो गए
देशभर में गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है, लेकिन केजरीवाल के शासन ने 10 साल का नुकसान कर दिया। हम सूद समेत दस लाख का इलाज करा देंगे। यमुना को शुद्ध करने की बात केजरीवाल ने कही। छठ पूजा करने जो जाते हैं वो बताए कि क्या यमुना में डुबकी लगा सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष हमारे यमुना में डुबकी लगाने से बीमार हो गए। कल कटआउट को डुबकी लगवाई वह भी बीमार हो गया है।
यह भी पढे़ं- 'दिल्ली की जनता को नहीं दिया साफ पानी, एक साल में 21000 लोगों की मौत', AAP पर जमकर बरसे सांसद रवि किशन
केजरीवाल ने अन्ना हजारे के आंदोलन में अन्ना के साथ आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं है, राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे। लेकिन दल बना दिया। फिर कांग्रेस का समर्थन न लेने की बात कही तो कांग्रेस का समर्थन ले लिया। फिर गाड़ी, बंगला और सुरक्षा नहीं लेने की बात कही। लेकिन 51 करोड़ का शीशमहल बना लिया।
केजरीवाल ने चार बंगले तोड़कर एक बंगला बनाने का काम किया। छह करोड़ के मार्बल, 16 स्मार्ट टीवी 64 लाख रुपये के लगे हैं। 50 लाख की कालीन बिछाई गई। 10 लाख के सोफे लगाए गए। मैंने केजरीवाल को कहा लेकिन, वह मेरी मानते नहीं है। मैंने कहा था कि दिल्ली वालों को शीशमहल में चाय पिला दो ताकि वह देख लें। लेकिन नहीं किया। टैंकर माफिया से दिल्ली को मुक्त बनाने, फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने की बात कही थी लेकिन, आपदा ने नहीं किया। झूठ बोलेने के लिए ही केजरीवाल ने जन्म लिया। केजरीवाल के घोटालों की सूची इतनी बड़ी है कि यह सूची एक सप्ताह में भी पूरी नहीं होगी।
मैं आज मोदी की गारंटी को कहने को आया हूं। भाजपा सरकार बनते ही पांच तारीख से पहले 2500 रुपये महिलाओं के खाते में पहुंच जाएंगे। 10 लाख रुपये तक का सारा इलाज मुफ्त में करने का भाजपा सरकार करेगी। आठ फरवरी से तीन साल में यमुना रिवर फ्रंट बनाने का काम किया जाएगा। गरीबों को पांच रुपये खाने की थाली की व्यवस्था करेंगे। ऑटो वालों का बीमा करेंगे। 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को पूरा मालिकाना अधिकार देने का काम भाजपा करेगी। 13 हजार दुकानों फ्री होल्ड करेंगे। पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को फ्री होल्ड संपत्ति देने का काम करेंगे। भाजपा को जिता दो, दो साल में दिल्ली को बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुक्त कर देंगे।
मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं। हमने कहा था कि हम राम मंदिर बनाएंगे। फरवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर बनाया। मोदी जी ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त करने का कार्य किया है। केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। दस साल हो गए मोदी जी के शासन में बम धमाके बंद हो गए हैं। 31 मार्च 2026 से देश से नक्सलवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। मोदी जी काम सिविल कोड लेकर आए हैं। देश की अर्थव्यवस्था पांचवे नंबर पर हैं। दो साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की बन जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।