Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यमुना का शुद्धिकरण भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा रखने वालों के महत्वपूर्ण', राज्य स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह

    Updated: Thu, 01 May 2025 11:57 PM (IST)

    यमुना नदी के किनारे आयोजित महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना शुद्धिकरण परियोजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल दिल्लीवासियों के लिए बल्कि भगवान श्रीकृष्ण और यमुना जी के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है।

    Hero Image
    असिता ईस्ट में राजभवन की ओर से गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। असिता ईस्ट में राजभवन की ओर से गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस पर मिलन समारोह सादगी से आयोजित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह ने कहा कि यह आयोजन यमुना किनारे हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुनोत्री से लेकर प्रयागराज तक यमुना नदी के जल को शुद्ध और पवित्र करने और दिल्ली में साबरमती की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट बनाने के लिए बहुत तेजी से कार्यवाही शुरू की है। यमुना का शुद्धिकरण न सिर्फ दिल्लीवासियों और पड़ोसी राज्यों के लिए, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण और यमुना जी के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी भारतीयों के लिए बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार योजना को समयबद्ध तरीके से पूरी करने लिए कटिबद्ध है।

    मेरा गुजरात और महाराष्ट्र दोनों पर हक: अमित शाह

    उन्होंने कहा की कार्यक्रम में आए कुछ लोगों के लिए गुजरात और तो कुछ के लिए महारष्ट्र से लगाव होगा। लेकिन मेरा दोनों राज्यों पर हक है। शाह ने कहा कि मेरा जन्म और विवाह महाराष्ट्र में हुआ, जबकि कर्मभूमि गुजरात है। उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र ने बिना कटुता के एक राज्य में से बने दो राज्यों के बीच स्वस्थ स्पर्धा और एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने साथ-साथ देश का विकास कैसे कर सकते हैं, इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करते दिल्ली ही नहीं हर राज्य में राज्यपाल भवन में दोनों राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 

    दिल्ली में पूरे देश के लोग बसते हैं: रेखा गुप्ता

    उन्होंने कहा कि मराठी और गुजराती के बीच कोई स्पर्धा नहीं है। दोनों अपनी अपनी जगह महान भाषाएं हैं। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति मन से ठान ले कि बिखराव लाने वाली हर चीज को समाप्त करना है तो उसका आदर्श उदाहरण प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना देकर किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पूरे देश के लोग बसते हैं, इसलिए यहां सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती देने का काम जारी रहेगा। 

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्य देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा आदि शामिल हुए।

    comedy show banner
    comedy show banner