Move to Jagran APP

सीमा विवाद के बीच केंद्र ने 59 चीनी ऐप बैन कर ड्रैगन को दिया करारा जवाब, स्वदेशी मंच बोला- 'बहुत बढ़िया'

TikTok ban in india चीन से गलवन में हुए सीमा विवाद के बाद केंद्र सरकार ने ड्रैगन को करारा जवाब दिया है। सरकार ने तेवर तल्‍ख करते हुए 59 चीनी ऐप को बैन करने का आदेश दिया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 07:44 AM (IST)
सीमा विवाद के बीच केंद्र ने 59 चीनी ऐप बैन कर ड्रैगन को दिया करारा जवाब, स्वदेशी मंच बोला- 'बहुत बढ़िया'
सीमा विवाद के बीच केंद्र ने 59 चीनी ऐप बैन कर ड्रैगन को दिया करारा जवाब, स्वदेशी मंच बोला- 'बहुत बढ़िया'

नई दिल्‍ली [निमिष हेमंत]। List of Chinese apps banned by Indian government: चीन से गलवन में हुए सीमा विवाद के बाद केंद्र सरकार ने ड्रैगन को करारा जवाब दिया है। सरकार ने तेवर तल्‍ख करते हुए 59 चीनी ऐप को बैन करने का आदेश दिया है। सरकार के इस आदेश के साथ ही लोगों में काफी खुशी है। इधर स्‍वदेशी जागरण मंच ने इसका स्‍वागत करते हुए कहा है कि यह मोदी सरकार का बहुत ही बेहतर कदम है।

loksabha election banner

मंच के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख दीपक शर्मा ने कहा कि स्‍वदेशी जागरण मंच सरकार के इस कदम का स्‍वागत करता है। इसके साथ ही उन्‍होंने देश की जनता का धन्‍यवाद किया। जनता ने स्‍वदेशी स्‍वावलंबन अभियान के अंतर्गत सहयोग का हाथ बढ़ाया है। उसका असर विभिन्‍न क्षेत्रों पर दिखने लगा। चाहे वह टिकटॉक जैसे ऐप बैन हो या बंदरगाह पर आने वाले चीनी सामान पर टैक्‍स लगाकर किया जाना हो। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार, समाज और सेना समरस होकर देश के लिए अपने-अपने स्‍तर पर जुट गई है। यह शुभ संकेत है। इससे भारत जल्‍द ही अपने पैरों पर खड़ा होगा।

इन ऐप पर लगा प्रतिबंध

1. TikTok

2. Shareit

3. Kwai

4. UC Browser

5. Baidu map

6. Shein

7. Clash of Kings

8. DU battery saver

9. Helo

10. Likee

11. YouCam makeup

12. Mi Community

13. CM Browers

14. Virus Cleaner

15. APUS Browser

16. ROMWE

17. Club Factory

18. Newsdog

19. Beutry Plus

20. WeChat

21. UC News

22. QQ Mail

23. Weibo

24. Xender

25. QQ Music

26. QQ Newsfeed

27. Bigo Live

28. SelfieCity

29. Mail Master

30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi

32. WeSync

33. ES File Explorer

34. Viva Video – QU Video Inc

35. Meitu

36. Vigo Video

37. New Video Status

38. DU Recorder

39. Vault- Hide

40. Cache Cleaner DU App studio

41. DU Cleaner

42. DU Browser

43. Hago Play With New Friends

44. Cam Scanner

45. Clean Master – Cheetah Mobile

46. Wonder Camera

47. Photo Wonder

48. QQ Player

49. We Meet

50. Sweet Selfie

51. Baidu Translate

52. Vmate

53. QQ International

54. QQ Security Center

55. QQ Launcher

56. U Video

57. V fly Status Video

58. Mobile Legends

59. DU Privacy


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.