Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं अरविंद केजरीवाल के बचपन का नाम? एक हिंदू भगवान से है कनेक्शन

    Arvind Kejriwal Birthday हरियाणा के हिसार में जन्में अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में वह मुकाम बनाया है जो दशकों बाद कोई बना पाता है। दिल्ली के बाद पंजाब में दिल्ली विधानसभा में मिली जीत अरविंद केजरीवाल की ही बदौलत संभव हुआ है।

    By Jp YadavEdited By: Updated: Tue, 16 Aug 2022 09:54 AM (IST)
    Hero Image
    क्या आप जानते हैं अरविंद केजरीवाल के बचपन का नाम? दुनियाभर में पूजे जाने वाले भगवान से है कनेक्शन

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Arvind Kejriwal birthday Today : आदमी आदमी पार्टी बनाकर भारतीय राजनीतिक में इतिहास रचने वाले अरविंद केजरीवाल का मंगलवार को जन्मदिन है। सुबह से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई देने के दौरान लंबी उम्र के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना की है। वहीं, दिल्‍ली के सीएम ने बधाई देने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा किया है।

    हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं अरविंद केजरीवाल

    गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। अरविंद केजरीवाल के पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल और माता का नाम गीता देवी है। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल जन्माष्टमी के रोज जन्मे थे, इसीलिए उनके बचपन का पहला नाम 'कृष्ण' था।

    अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल। राजनीति में आने से पहले ही वह सरकारी सेवा में थे। उन्होंने बतौर अधिकारी देश सेवा की है। इसके बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद अन्ना आंदोलन में शामिल हुए और फिर आम आदमी पार्टी बनाई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी को जिताकर इतिहास रच डाला।

    शुद्ध शाकाहारी अरविंद केजरीवाल  सालों से ‘विपश्यना' (एक योग पद्धति) का अभ्यास कर रहे हैं।  इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह रंगमंच और अभिनय के भी बेहद शौकीन हैं।

    आईआईटी खड़गपुर में पढ़ाई के दौरान वे अभिनय में काफी एक्टिव रहे थे। आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद उन्होंने थिएटर को लेकर कई काम किए हैं। इस कड़ी में दिल्ली में हर साल थिएटर फेस्टिवल आयोजित हो रहे हैं। कुछ महीने पहले अरविंद केजरीवाल की पहल पर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर एक संगीतमय नाटक का भी मंचन किया गया।

    वर्ष 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की। इसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013, 15 और 2020 में ऐतिहासिक जीत के साथ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाई।