Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro: दिल्ली में सुबह से खुले हुए हैं सभी मेट्रो स्टेशन, हालात के मद्देनजर DMRC लेगा आगे का फैसला

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sat, 21 Dec 2019 08:08 AM (IST)

    Delhi Metro प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) कभी भी कुछ मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद कर सकता है।

    Delhi Metro: दिल्ली में सुबह से खुले हुए हैं सभी मेट्रो स्टेशन, हालात के मद्देनजर DMRC लेगा आगे का फैसला

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में संभावित प्रदर्शन के बावजूद शनिवार सुबह दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही सामान्य है। वहीं बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) कभी भी कुछ मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद कर सकता है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को बेहाल रहे मेट्रो यात्री

    वहीं, शुक्रवार को सुबह व्यस्त समय में मेट्रो का परिचालन सामान्य रहा, लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद आंदोलन ने रफ्तार पकड़ी तो दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली पुलिस के निर्देश पर छह मेट्रो कॉरिडोर पर 19 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि डीएमआरसी सोशल साइट के माध्यम से यात्रियों को अपडेट कर रहा था। 

    बता दें कि दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन बन चुके दिल्ली मेट्रो रेल निगम  (Delhi Metro Rail Corporation) की ट्रेनों में दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत दर्जनभर अधिक शहरों के 30 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner