VIDEO: अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश, अस्पताल में दौड़ते दिखे डॉक्टर और नर्स; केजरीवाल-आतिशी ने क्या कहा?
अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का एक प्लेन क्रैश कर गया। लंदन जा रहे इस विमान में करीब 242 लोग सवार थे। इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI171 इसमें 169 भारतीय नागरिक शामिल थे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं इस घटना पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी की भी प्रतिक्रिया आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एअर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI171, में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। इसमें 169 भारतीय नागरिक शामिल हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
वहीं घटना के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त की खबर जानकर गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के प्रति है।
#WATCH | Gujarat | Row of ambulances arrive at the Civil Hospital following the Air India plane crash in Ahmedabad pic.twitter.com/l0C2phj3GY
— ANI (@ANI) June 12, 2025
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया
उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अस्पताल में घायल लोगों को ले जाते हुए देखा जा रहा है। डॉक्टर और नर्स घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने में जुट गए हैं।
विमान हादसे की खबर बेहद चिंताजनक: आतिशी
वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पोस्ट किया- अहमदाबाद में रिहायशी इलाके में हुए विमान हादसे की खबर बेहद चिंताजनक और दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी लोग सुरक्षित हों और जनहानि न हो। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का हरसंभव सहयोग करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।