Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग; पर क्या बोला एअर इंडिया एक्सप्रेस?

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 10:40 PM (IST)

    Delhi News एअर इंडिया एक्सप्रेस की बहरीन जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही विमान से धातु के टुकड़े गिरने की शिकायत मिली। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इमरजेंसी लैंडिंग से इनकार किया है। पढ़िए आखिर पूरा मामला क्या है ?

    Hero Image
    इमरजेंसी लैंडिंग की यह घटना सोमवार की है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली से बहरीन जा रही उड़ान के टेकऑफ के कुछ ही देर पहले तकनीकी गड़बड़ी आई। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग की घटना पर उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की यह घटना सोमवार की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में लैंडिंग से पहले जब विमान आकाश में था, तब इससे धातु के कुछ टूकड़े नीचे गिरने की एक व्यक्ति ने शिकायत की। धातु का यह टुकड़ा काले रंग का है। जब मामले से एटीसी को अवगत कराया गया तो उन्होंने पाया कि यह पूरा मामला एअर इंडिया एक्सप्रेस की बहरीन से आ रही उड़ान से जुड़ा है।

    वहीं, उड़ान संख्या आईएक्स 145 के शाम पौने नौ बजे टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद क्रू के सदस्यों ने कुछ तकनीकी गड़बड़ी पाई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। करीब सवा नौ बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

    इमरजेंसी लैंडिंग से एअर इंडिया एक्सप्रेस ने किया इनकार

    इस प्रकरण पर एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि उड़ान संख्या आईएक्स 145 में दो सितंबर को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। मामला क्रू के संज्ञान में आने के बाद विमान की प्रिकाशनरी लैंडिंग कराई गई।

    वहीं, धातु के टूकड़े गिरने के मामले पर एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि टुकड़ा बहरीन जा रही उड़ान का है। इस मामले में जांच चल रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner