Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी की मां के एआई वीडियो पर विवाद, कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने दी शिकायत

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM (IST)

    दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर बनाए गए एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिहार कांग्रेस द्वारा साझा किया गया वीडियो प्रधानमंत्री और उनकी मां की छवि को धूमिल करता है। उन्होंने कांग्रेस और उसके पदाधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग की है।

    Hero Image
    एआई वीडियो 10 सितंबर को बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर बनाए गए एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    शुक्रवार को शिकायत मिलते ही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। अभी इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

    भाजपा कार्यकर्ता संकल्‍प गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस की ओर से इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर साझा किया गया वीडियो न केवल प्रधानमंत्री बल्कि उनकी दिवंगत मां की छवि धूमिल करने वाला है।

    गुप्ता ने कहा कि यह वीडियो कानून, नैतिक मानदंडों और महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके पदाधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। साथ ही इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स से यह वीडियो तुरंत हटवाने की मांग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह एआई वीडियो 10 सितंबर को बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था। जिसमें दावा किया गया कि प्रधानमंत्री अपनी मां को सपने में देखते हैं, जहां उनकी मां उन्हें बिहार चुनाव की राजनीति पर फटकार लगा रही हैं।

    इस पर कांग्रेस ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि इसमें किसी तरह की असम्मानजनक बात नहीं है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “आखिर आपत्ति किस बात की है?

    यदि कोई मां अपने बेटे को सही काम करने की सीख दे रही है, तो इसमें अपमान कहां है? यह न तो मां के प्रति असम्मान है, जिन्हें हम आदर देते हैं, और न ही बेटे के प्रति।”

    यह विवाद अब राजनीतिक हलकों में गर्मा गया है। दिल्ली पुलिस मामले में कारवाई करने के लिए कानूनी राय ले रही है।

    यह भी पढ़ें- फिर बदली दिल्ली में कृत्रिम वर्षा के ट्रायल की तारीख, अब अक्टूबर तक होने की उम्मीद