विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 से पहले केजरीवाल सरकार का दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, रोड पर उतरीं 400 नई इलेक्ट्रिक बसें

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 05 Sep 2023 11:14 AM (IST)

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को आइपी बस डिपो से 400 इलेक्ट्रिक बसों को ...और पढ़ें

G20 से पहले केजरीवाल सरकार का दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा
G20 से पहले केजरीवाल सरकार का दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा

HighLights

  1. दिल्ली में अब 800 इलेक्ट्रिक बस चलेंगी
  2. जीपीएस, पैनिक बटन, CCTV से के साथ चलेंगी ये बसें
  3. जीरो स्मोक और 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक हैं ये बसें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मंगलवार को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को आइपी बस डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बसों के लिए बजट परिव्यय का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल के साथ मिलकर आज 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की जनता को समर्पित किया।

ये बसें सब्सिडी स्कीम की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र सरकार की तरफ से 417 करोड़ की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3674 करोड़ रुपए खर्च करेगी। दिल्ली की सड़कों पर अब कुल 800 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। हमारा लक्ष्य 2025 के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 8 हजार इलेक्ट्रिक बसें उतारने का है। उस वक्त दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा बसें होंगी जिसमें 80 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी।

प्रमुख बातें

  • महिलाओं के लिए सभी बसों में सभी दिन मुफ्त यात्रा
  • 12 मीटर लो-फ्लोट AC बसें
  • CCTV कैमरे
  • जीरो स्मोक, 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें
  • पैनिक बटन
  • GPS और लाइव ट्रैकिंग
  • दिव्यांगजनों के लिए बस नीलिंग टैंप
  • इस साल के अंत तक 1900 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर आ जाएंगी।
  • इन 1900 बसों के आने के बाद दिल्ली दुनिया के चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगी।
  • 2025 तक दिल्ली सरकार का 10480 बसों का बेड़ा कर देने का लक्ष्य है।
  • इसमें 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें किए जाने का लक्ष्य है।
  • एक बार चार्ज करने पर 225 किलोमीटर तक बसें चलती हैं।

जलभराव से निपटने को राजघाट और आइटीपीओ पर तैनात होंगे डीवाटरिंग ट्रक

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी में भारी वर्षा के कारण होने वाले जलभराव/बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आइटीपीओ और राजघाट पर चार हैवी ड्यूटी मोबाइल डीवाटरिंग ट्रक तैनात रहेंगे। ये ट्रक विशेष रूप से अहमदाबाद से मंगाए गए हैं। मालूम हो कि हाल ही में जुलाई में आई बाढ़ की वजह से राज घाट और आइटीपीओ के आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया था।

ऐसी ही किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए उच्च क्षमता वाले सक्शन पंपों से लैस इन वाहनों को गुजरात से दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) द्वारा लाया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले अपनी समीक्षा बैठकों के दौरान, आयोजन स्थल और उसके आसपास में कार्यक्रम के दौरान भारी वर्षा के कारण होने वाले जलभराव/बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक व्यापक योजना बनाने पर जोर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।