विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशील के बाद अब पुलिस की इन नौ बदमाशों पर खास नजर, पकड़ने के लिए मारे जा रहे छापे

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 02:27 PM (IST)

सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपितों की पहचान की है जिनमें सुशील कुमार अजय सहरावत ...और पढ़ें

पुलिस अब फरार अन्य आरोपितों को दबोचने की कार्रवाई तेज करेगी।
पुलिस अब फरार अन्य आरोपितों को दबोचने की कार्रवाई तेज करेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक 12 आरोपितों की पहचान की है, जिनमें सुशील कुमार, अजय सहरावत व प्रिंस दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने प्रिंस को चार मई की रात ही स्टेडियम के बाहर से पुलिस ने पकड़ लिया था। अब रविवार को सुशील व अजय को दबोच लिया गया। अब तक पुलिस का सारा जोर सुशील को दबोचने पर था। इसके पकड़े जाने के बाद पुलिस अब फरार अन्य आरोपितों को दबोचने की कार्रवाई तेज करेगी। फिलहाल सुशील और अजय से क्राइम ब्रांच की टीमें पूछताछ कर रही हैं।

गिरफ्तार किए गए ओलंपियन सुशील कुमार और उसके खास अजय सहरावत से सोमवार को क्राइम ब्रांच ने शकरपुर स्थित अपने दफ्तर में पूछताछ कर रही है। पूछताछ कर पुलिस फरार नौ अन्य आरोपितों के बारे में पता लगा रही है, ताकि जल्द से जल्द उन्हें दबोचा जा सके। दोनों से मोबाइल फोन और स्टेडियम के डीवीआर के बारे में भी पूछताछ की गई। चार मई को घटना वाली रात सुशील व उसके आरोपित साथी स्टेडियम से सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर उठाकर ले गए थे ताकि झगड़े व मारपीट संबंधी सुबूत नष्ट किया जा सके।

सुशील के साथी चार गाड़ियों में मॉडल टाउन स्थित फ्लैट पर गए थे और वहां से सागर धनखड़ और उसके चार साथियों को लेकर छत्रसाल स्टेडियम वापस आए, यहां पार्किंग एरिया में इन सभी ने चारों पहलवानों के साथ मारपीट की। इसमें सागर धनखड़ के सिर में गहरी चोट लग गई थी जिसकी वजह से इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके बाद से ये सभी फरार हो गए थे। ये लोग स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर आदि भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस को इनसे वो भी बरामद करवानी है। इसके अलावा इसमें और कितने लोग शामिल थे, इसके बारे में भी पूछताछ की जानी है। साथ ही फरार आरोपियों को भी पकड़कर जेल पहुंचवाना है।

आरोपितों की सूची :-

सुशील कुमार- बापरोला, रणहौला

अजय सहरावत - बक्करवाला

मोहित- झज्जर, हरियाणा

बिजेंद्र उर्फ बिंदर - रोहतक

भूपेंद्र उर्फ भूपी - रोहतक

गुलाब - झज्जर

प्रदीप उर्फ बबलू - झज्जर

रोहित करोरिया -रोहतक

विनोद प्रधान - झज्जर

प्रवीण उर्फ चोटी - झज्जर

मंजीत उर्फ चुन्नी - रोहतक

प्रिंस दलाल- हरियाणा