Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली MCD चुनाव में मिली हार भूलकर भविष्य की तैयारी में जुटेगी भाजपा, जनसंपर्क और जनांदोलन पर रहेगा जोर

    By Santosh Kumar SharmaEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 08:04 AM (IST)

    एमसीडी चुनाव में मिली हार भूलकर भारतीय जनता पार्टी भविष्य के चुनाव पर जुट गई है। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के लिए किए जा रहे काम का प्रचार किया जाएगा ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली MCD चुनाव में मिली हार भूलकर भविष्य की तैयारी में जुटेगी भाजपा

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में मिली हार को भूलकर भाजपा अब भविष्य की तैयारी में जुटेगी। दो दिवसीय प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में नेताओं की कोशिश कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर उन्हें अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव और वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगाने की रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भविष्य के चुनाव में जीत के लिए पार्टी का जोर जनसंवाद, जनसंपर्क और जनांदोलन पर रहेगा। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने और समाज सेवा के कार्यों से उनका दिल जीतने की सलाह दी गई है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं तथा दिल्ली के विकास में योगदान को कार्यकर्ता प्रचारित करने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही, जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन में भी पार्टी अपना योगदान देगी।

    MCD में 15 साल बाद सत्ता से दूर रह गई भाजपा

    एमसीडी में लगातार 15 वर्ष शासन करने के बाद भाजपा इस बार बहुमत से दूर रह गई, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि तीन बार शासन में रहने के बावजूद पार्टी का पिछले निगम व विधानसभा चुनावों से इस बार ज्यादा मत मिला है। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में आप का मत प्रतिशत कम हुआ है। यह पार्टी के लिए सकारात्मक पहलू है। आप सरकार का जादू अब कम होने लगा है। निगम चुनाव इसका उदाहरण है।

    उन्होंने पार्टी के विकास में दिल्ली के कार्यकर्ताओं के योगदान याद दिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि निगम चुनाव में 26 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को जीत मिली है। वर्ष 2025 के विधानसभा में 56 विधानसभा क्षेत्रों में जीत का लक्ष्य लेकर काम करना है। बंसल ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली की आबादी के बदल रहे स्वरूप को ध्यान में रखकर काम करने और स्थायी वोट बैंक को साथ रखते हुए सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया।