विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: छेड़छाड़ के आरोपित की मौत, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप, थाने पर परिजनों ने किया हंगामा

By Dhananjai MishraEdited By: Prateek Kumar
Published: Sun, 06 Nov 2022 07:53 PM (IST)

मृतक के स्वजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के चाचा विजय का कहना है कि ...और पढ़ें

महिला ई-रिक्शा चालक से छेड़छाड़ का आरोपित आटो चालक थाने से भागा, वाहन की चपेट में आने से हुई मौत
महिला ई-रिक्शा चालक से छेड़छाड़ का आरोपित आटो चालक थाने से भागा, वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र में महिला ई-रिक्शा चालक से अभद्रता और छेड़छाड़ करने वाला आरोपित पुलिस के सामने से भागा, इस दौरान वह राजपुर रोड के सामने एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात शनिवार देर शाम की है। मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। इलाके के ही झुग्गियों में परिवार के साथ रहता था।

परिजनों ने थाने पर आकर किया हंगामा 

मामले में पुलिस ने आरोपित वाहन की पहचान कर ली है और चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है। वहीं, रविवार को राहुल के स्वजन ने थाने में आकर काफी हंगामा किया। स्वजन का आरोप है कि मामले में पुलिस की तरफ से बरती गई लापरवाही के चलते राहुल की मौत हुई है।

महिला चालक ने दी थी शिकायत

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शनिवार रात सवा 11 बजे 40 वर्षीय महिला ने थाने आकर शिकायत दी। बताया गया कि वह ई रिक्शा चलाती है। विधानसभा मेट्रो स्टेशन के पास एक आटो चालक ने उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि आटो चालक अभी सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन पर है। पीड़िता के साथ ड्यूटी अधिकारी एसआइ रमेश ने हवलदार नरेश, सिपाही राकेश और प्रेम को मौके पर भेजा।

नशे ही हालत में था ऑटो चालक

पुलिसकर्मियों को मौके पर आरोपित आटो चालक नशे की हालत में ऑटो के साथ मिला। पुलिस टीम ने उसे थाने में आने काे कहा। इसके बाद पुलिसकर्मी पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। पुलिस का कहना है कि यहां पर आटो चालक थाने के बाहर अपना आटो पार्क कर रहा था। इस बीच पीड़िता आक्रामक हो गई, पुलिसकर्मी पीड़िता को समझाने लगे। इस दौरान आरोपित राहुल गेट के पास से ही भागने लगा और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और सड़क अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई आरोपित की मौत के मामले में दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज किया है।

पुलिस पर लापरवाही बरतने के लग रहे आरोप

मृतक के स्वजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के चाचा विजय का कहना है कि राहुल खुद आटो चलाकर थाने पहुंचा था। ऐसे में वह थाने से क्यों भागेगा। इसके साथ ही थाना परिसर में सीसीटीवी के फुटेज भी नहीं दिखाए गए हैं। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। मामले में पुलिस की तरफ से ही कहीं न कहीं लापरवाही की गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।

सागर सिंह कलसी, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला