विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB का समन, सरकारी स्कूल निर्माण में घोटाले का आरोप

Published: Wed, 04 Jun 2025 07:35 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jun 2025 07:40 AM (IST)

तत्कालीन दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि ACB ने ...और पढ़ें

दो हजार करोड़ के भ्रष्टाचार को लेकर आप के दो नेता को नोटिस। फाइल फोटो
दो हजार करोड़ के भ्रष्टाचार को लेकर आप के दो नेता को नोटिस। फाइल फोटो

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दिल्ली के पूर्व मंत्रियों और आप नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है।

सत्येंद्र जैन को 6 जून को एसीबी कार्यालय में बुलाया गया है, जबकि मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने के लिए कहा गया है। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सरकारी स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में कथित ₹2,000 करोड़ के भ्रष्टाचार को लेकर आप के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को तलब किया है।

एसीबी ने कहा कि एफआईआर 30 अप्रैल को दर्ज की गई थी। सत्येंद्र जैन को 6 जून को पेश होने के लिए बुलाया गया है, जबकि मनीष सिसोदिया को 9 जून को तलब किया गया है।