विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आयोग जाकर BJP के खिलाफ AAP ने दर्ज कराई शिकायत, सीएम केजरीवाल की आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाने का मामला

Published: Thu, 04 Apr 2024 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 04:25 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत की है। दिल्ली की ...और पढ़ें

आचार संहिता उल्लंघन मामले में BJP की शिकायत करेंगे आप के नेता।
आचार संहिता उल्लंघन मामले में BJP की शिकायत करेंगे आप के नेता।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में राज्य चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत की है। आप के नेता साढ़े तीन बजे चुनाव आयोग जाकर बीजेपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग लगाने के संबंध में शिकायत की गई।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, "भाजपा ने पूरी दिल्ली में कई आपत्तिजनक पोस्टर्स लगाए हैं। हमने और हमारी लीगल टीम ने 6 दिन पहले इन आपत्तिजनक होर्डिंग्स के खिलाफ शिकायत की थी और आज हम CEO दिल्ली से मिलकर आए हैं।"

6 दिन बाद भी होर्डिंग्स पर कोई कार्रवाई नहींः आतिशी

उन्होंने कहा, "ये हमारे लिए चिंता का विषय है कि 6 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक भाजपा के आपत्तिजनक पोस्टर्स और होर्डिंग्स पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 6 दिन में यदि कुछ पोस्टर्स और होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी समस्याओं का क्या होगा?"

यह चुनाव दुखद कारणों से ऐतिहासिक बन रहा: आतिशी

उन्होंने कहा कि आज हम होर्डिंग के मुद्दे पर सीओ दिल्ली से मिले और आश्वासन मिला, लेकिन फिर भी अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो हम मुख्य चुनाव आयुक्त से समय मांगेंगे। यहां तक ​​कि ईसीआई भी विपक्षी नेताओं को मिलने का समय नहीं देता है। यह लोकसभा चुनाव सभी दुखद कारणों से ऐतिहासिक बन रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।