विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Politics: वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के अमित शाह के उद्घाटन को आम आदमी पार्टी ने बताया छलावा

By Sanjay SalilEdited By: Prateek Kumar
Published: Thu, 20 Oct 2022 06:04 PM (IST)

पाठक ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने कूड़ों के पहाड़ को समाप्त करने के लिए ईमानदारी से काम ...और पढ़ें

ओखला में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के अमित शाह के उद्घाटन को बताया छलावा।
ओखला में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के अमित शाह के उद्घाटन को बताया छलावा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट के बीच कूड़े के पहाड़ को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस मसले पर आप व भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आप विधायक दुर्गेश पाठक कार्यकर्ताओं के साथ भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंचे और दिल्ली में कूड़े के पहाडों के लिए भाजपा पर दोष मढ़ा।

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को बताया छलावा

पाठक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ओखला में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के उद्घाटन को छलावा बताया और कहा कि ऐसे फर्जी उद्घाटन कई बार हो चुके हैं। भलस्वा लैंडफ़िल साइट पर भी कूड़े से खाद बनाने के प्लांट का उद्घाटन हुआ था। पाठक ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में 16 कूड़े का पहाड़ खड़ाकर राजधानी के लोगों को मुसीबत में डालने की योजना पर काम कर रही है।

आसपास के लोगों का जीवन हुआ नारकीय 

उन्होंने आरोप लगाया कि भलस्वा लैंडफिल साइट के आसपास रहने वाले लोग जिस तरीके का नारकीय जीवन जी रहे हैं, उसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। आसपास के कई किलोमीटर में लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। कूड़ों के कारण दिल्ली में तेजी से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ओखला का उद्घाटन फर्जी है और आने वाले समय में इससे जनता को कोई फायदा नहीं होगा।

निगम ने ईमानदारी से नहीं किया खत्म करने का प्रयास

पाठक ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने कूड़ों के पहाड़ को समाप्त करने के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आप के आने पर विदेशाें में कूड़ों निस्तारण का काम सीखकर यहां भी इस पर काम किया जाएगा।

कूड़े से बिजली पहले से तैयार हो रही 

दूसरी ओर से पाठक के आरोपों को निराधार बताते हुए उत्तर पश्चिम भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी ने कहा कि बवाना में नगर निगम कूड़े से बिजली पहले से ही तैयार कर रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है। इसका लाभ लाेगों को मिल रहा है। ऐसे में आप विधायक द्वारा ओखला के उद्घाटन को छलावा बताना राजनीतिक स्टंट के सिवा कुछ और नहीं है। 16 लैंडफिल साइट बनाने का आरोप भी पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के यहां करें क्लिक