Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायकों की खरीद-फरोख्त लोकतंत्र के लिए खतरनाक... दल-बदलू कानून को लेकर भी बोले राघव चड्ढा

    By V K Shukla Edited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 12:21 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि जिस तरह विधायकों को खरीदा गया और पैसे तथा एजेंसियों की धमकी का इस्तेमाल कर सरकारें गिराई गईं वह खतरनाक है। उनकी यह टिप्पणी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस आरोप के एक दिन बाद आई है कि भाजपा ने दिल्ली में अपने सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

    Hero Image
    विधायकों की खरीद-फरोख्त लोकतंत्र के लिए खतरनाक... दल-बदलू कानून को लेकर भी बोले राघव चड्ढा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि जिस तरह विधायकों को खरीदा गया और पैसे तथा एजेंसियों की धमकी का इस्तेमाल कर सरकारें गिराई गईं, वह खतरनाक है। उनकी यह टिप्पणी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस आरोप के एक दिन बाद आई है कि भाजपा ने दिल्ली में अपने सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, इसके साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यह कहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि ''महागठबंधन'' और विपक्षी गुट इंडिया में उनके लिए चीजें अच्छी तरह से काम नहीं कर रही थीं। उन्होंने भाजपा के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।भाजपा, जिसे उन्होंने 18 महीने से भी कम समय पहले छोड़ दिया था।

    लोकतंत्र के लिए खतरनाक

    चड्ढा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जिस तरह से देश भर में विधायक खरीदे जाते हैं और एजेंसियों और पैसे का इस्तेमाल करके सरकारें तोड़ी जाती हैं, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मैंने दल-बदल विरोधी कानून को मजबूत करने के लिए संसद में एक निजी विधेयक पेश किया था। यह विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है।