Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    AAP Protest: 2500 रुपये की मांग कर प्रदर्शन कर रहीं आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Updated: Sat, 31 May 2025 11:30 PM (IST)

    दिल्ली में आप महिला विंग ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया क्योंकि भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। आप महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। महिलाओं ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

    Hero Image
    2500 रुपये की मांग कर प्रदर्शन कर रहीं आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा अभी तक 2500 रुपये नहीं दिए जाने पर शनिवार को आप महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास प्रदर्शन किया, ये जब स्टेडियम की ओर बढ़ने लगीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। आप कहना है कि क्या दिल्ली में अब महिलाएं अपना हक भी नहीं मांग सकती? अगर भाजपा को अपना वादा पूरा करना ही नहीं था तो उसने वादा किया ही क्यों? भाजपा दिल्ली की महिलाओं की आवाज़ को अपनी पुलिस के दम पर दबा नहीं पाएंगी।

    पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा

    आप महिला विंग की अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। दिल्ली की एक भी महिला को अभी तक 2500 रुपये नहीं मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिलाओं को गुमराह करके उनका वोट लिया है। महिलाएं त्रस्त हैं और पूछ रही हैं कि उनके हक के 2500 रुपये कहां हैं?