'यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है...' केजरीवाल की याचिका खारिज होने के बाद संजय सिंह का भाजपा पर हमला
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही कहा कि वो मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। संजय सिंह ने कहा कि यह पूरा का पूरा मामला भारत की राजनीति में आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही कहा कि वो मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
संजय सिंह ने कहा कि यह पूरा का पूरा मामला भारत की राजनीति में आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है। इस मामले के पीछे किसी घोटाले की जांच का मकसद नहीं है। यह अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने का मकसद है। पंजाब की सरकार को गिराने का मकसद है।
ये पूरा मामला आजादी के बाद से लेकर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है।
— AAP (@AamAadmiParty) April 9, 2024
इस मामले का मकसद किसी घोटाले की जांच करना नहीं है, बल्कि दिल्ली और पंजाब की प्रचंड बहुमत वाली सरकार को गिराना है।
क्योंकि शराब घोटाला तो BJP ने किया जिसकी 60 Crore की मनी ट्रेल मिल गई है, लेकिन उन पर ED… pic.twitter.com/8UudaIjb6s
यह पार्टी की बढ़ती ख्याति और 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर आम आदमी पार्टी को खत्म करने का मकसद है। घोटाला तो भाजपा ने किया है, जहां मनी ट्रेल भी मिला है। 60 करोड़ का मनी ट्रेल है, लेकिन कोई कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी पर नहीं हुई है।
संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के वकील सभी दस्तावेजों का निरीक्षण करने में लगे हुए हैं और कोर्ट लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। न्याय की प्रक्रिया और न्यायिक प्रक्रिया में कई देरी है, पीएमएलए अधिनियम में कई जटिलताएं हैं, जिसमें जमानत पाने के प्रावधान कठिन हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।