Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP विधायक महेंद्र गोयल पर चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला, हुए बेहोश; Video आया सामने

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 03:19 PM (IST)

    Delhi Assembly Election 2025 का प्रचार अभियान अब अपने अंतिम दौर में है। प्रत्याशियों के पास अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। इसी बीच रिठाला सेक्टर 11 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र गोयल पर हमले की खबर आ रही है। इस हमले को लेकर महेंद्र गोयल की टीम ने एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया है।

    Hero Image
    महेंद्र गोयल पर हुआ हमला, केजरीवाल ने की निंदा। वीडियो ग्रैब

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Election 2025 का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और हर पार्टी अपना पूरा जोर लगाए हुए है। ऐसे ही चुनाव प्रचार के लिए आप विधायक व प्रत्याशी महेंद्र गोयल रिठाला के सेक्टर-11 गए थे, जहां उन पर आज हमला हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र गोयल की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में झड़प देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए थे।

    महेंद्र गोयल पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया है।

    आम आदमी पार्टी ने पोस्ट किया बेहोशी वाला वीडियो

    आम आदमी पार्टी ने हमले के बाद का एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें गोयल बेहोश दिखाई दे रहे हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

    आप ने वीडियो डालते हुए पोस्ट किया है, "हार से बौखलाई BJP अब AAP प्रत्याशियों की जान लेने पर उतरी, BJP ने अपने गुंडों से आप विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या करने की कोशिश की। दिल्ली की जनता भाजपा को वोट नहीं दे रही तो क्या अब भाजपा, आप प्रत्याशियों की हत्या करवा कर चुनाव जीतेगी। ये चुनाव आयोग कहां कुम्भकर्णी नींद सो रहा है जिसे बीजेपी की गुंडागर्दी दिखाई नहीं दे रही है। दिल्ली की जनता सब देख रही है, भाजपा को असली चोट दिल्लीवाले 5 फरवरी को देंगे।"

    मनीष सिसोदिया ने भी की घटना की निंदा

    मनीष सिसोदिया ने घटना की निंदा करते हुए एक्स पोस्ट किया, 'हार से बौखलाई BJP अब AAP नेताओं की हत्या करवाने पर उतारू! भाजपा अब चुनाव जीतने के लिए खून बहाने पर उतर आई है! BJP के गुंडों ने आप विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया– क्या भाजपा अब AAP नेताओं की हत्या करवा कर सत्ता हथियाएगी? चुनाव आयोग आंख मूंदकर कब तक बैठा रहेगा? दिल्ली की जनता 5 फरवरी को इस गुंडागर्दी का करारा जवाब देगी!'