विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन जमानत याचिका रद्द करने के आदेश से असहमत हैं; प्रेसवार्ता कर बोली AAP

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 30 Oct 2023 05:04 PM (IST)

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द होने पर आप ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता करतीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी।
प्रेसवार्ता करतीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की रद्द।
  2. प्रेसवार्ता कर आप नेता आतिशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई असहमति।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द होने पर आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब सिसोदिया की जमानत का केस सुना जा रहा था, तब सुप्रीम कोर्ट ने प्रॉसिक्यूशन (अभियोजन पक्ष) से बहुत तीखे सवाल पूछे थे। ईडी से बार-बार यही सावल पूछे थे कि आपके पास मनीष सिसोदिया से जुड़ी मनी ट्रेल कहां है? क्या उनके पास पैसा आया, क्या उनके परिवार के पास पैसा आया? या फिर उनके किसी परिवार से जुड़ी कंपनी के पास पैसा आया।

अगर ईडी मनीष सिसोदिया के पास पैसा पहुंचता नहीं दिखा सकती तो मनी लॉन्ड्रिंग का सवाल कैसे पैदा होता है और पीएमएलए लगने का सवाल कैसे पैदा होता है।

सिर्फ दिनेश अरोड़ा के बयान पर बनाया केस

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी पूछा कि ईडी की जो सारे अभियोजन पक्ष का केस है, वो सिर्फ एक अप्रूवल दिनेश अरोड़ा के बयान के आधार पर है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट यह तक कहा कि गवाह तो अपनी जान बचाने के लिए कुछ भी कह सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसला का करेंगे अध्ययन

सुप्रीम कोर्ट का हम सम्मान करते हैं और सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हुए सम्मानपूर्वक यह कहना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आज फैसला दिया है उससे हम असहमत हैं। उस निर्णय को लेकर आगे क्या-क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है, हम उसको एक्सप्लोर (अध्ययन) करेंगे।

आतिशी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का कोई भी नेता एक रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हुआ है। आम पार्टी ईमानदारी थी है और रहेगी। पार्टी ने न ही भ्रष्टाचार किया है और न ही करेगी।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में भी एक भी रुपया नहीं दिखाया है कि जो मनीष सिसोदिया के पास पहुंचा हो। उन्होंने कहा कि कितने भी आरोप ईडी, सीबीआई और दिल्ली पुलिस लगा ले, वो एक भी रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध नहीं कर पाएगी, क्योंकि आप ने भ्रष्टाचार किया ही नहीं है।

ये भी पढ़ें- Manish Sisodia: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को क्यों नहीं दी जमानत, बताया ये कारण; ED-CBI को भी निर्देश

भाजपा ईडी सीबीआई का प्रयोग करके अपने विपक्षियों को खत्म करना चाहती है। जो कोई भी पार्टी भाजपा के खिलाफ खड़ी है, उनके खिलाफ सरकारी तंत्र का प्रयोग किया जा रहा है। किस तरह एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।