दिल्ली में AAP ने रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ शुरू किया ये नया अभियान, महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत
Chori Ki Shikayat Dein Campaign आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर दिल्ली की जनता के हकों की चोरी का आरोप लगाते हुए चोरी की शिकायत दें अभियान शुरू किया है। महिलाओं ने 2500 रुपये मुफ्त सिलेंडर और दवा जैसी सुविधाओं की चोरी की शिकायत दर्ज कराई। आप ने भाजपा पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया और कहा कि महिलाएं अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरेंगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली।(Chori Ki Shikayat Dein Abhiyan) आम आदमी पार्टी दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरने के लिए नित्य नए-नए तरीके ढूंढ रही है, अभियान चलाए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में आप ने एक नए अभियान की शुरुआत की है।
भाजपा सरकार पर दिल्ली की जनता के हकों की चोरी का आराेप लगाते हुए आप ने बुधवार को ‘चोरी की शिकायत दें’ अभियान की पार्टी मुूख्यालय में शुरुआत की।
इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आईं महिलाओं ने 2500 रुपये, फ्री सिलेंडर, फ्री दवा और फ्री सुविधाओं की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराईं।
आप ने कहा है कि भाजपा ने पहले वोट चोरी, साड़ियां व पैसे बांट कर दिल्ली का चुनाव जीता और अब दिल्लीवालों के हकों की चोरी कर रही है।
बीजेपी ने दिल्ली में वोट चोरी करके सरकार बनाई थी और इस सरकार को आज 6 महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान BJP सरकार ने दिल्लीवालों के साथ चोरी की है।
— AAP (@AamAadmiParty) August 20, 2025
दिल्ली की महिलाओं से मोदी जी ने ₹2500 प्रति महीने का वादा किया था लेकिन अब तक नहीं मिले हैं, यह ₹2500 भी चोरी हो गए।
इसके साथ ही… pic.twitter.com/TcPMy8irM5
यही कारण है कि अभी तक न तो प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा पूरा हुआ और ना ही किसी को मुफ्त सिलेंडर मिला। अब धीरे-धीरे सारी मुफ्त सुविधाओं की भी चोरी हो रही हैं।
यहां बता दें कि मंगलवार काे ही आप ने दिल्ली सरकार के शिक्षा कानून के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिसमें आप भाजपा सरकार पर शिक्षा माफिया से मिले होने का आरोप लगा रही है।
इसके लिए मंगलवार से दिल्ली भर में अभिभावकों को जागरुक करने का अभियान शुरू किया है। इसके अगले ही दिन बुधवार को यह अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।
आप की महिला विंग की प्रदेश संयोजक सारिका चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट की चोरी भी की है। कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हर विधानसभाओं में 5-6 हजार वोट काटे गए।
कहा कि चार इंजन की भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। कहा कि ये महिलाएं अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए बृहस्पतिवार से सड़कों पर भी उतरेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।