विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब खुद ही कोर्ट गई है ED तो क्यों नहीं कर रही इंतजार...' केजरीवाल को ईडी के 7वें समन पर भड़की आप

Published: Thu, 22 Feb 2024 02:16 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सातवां समन भेज दिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

आतिशी ने की प्रेस कॉन्फेंस ईडी पर साधा निशाना। वीडियो ग्रैब
आतिशी ने की प्रेस कॉन्फेंस ईडी पर साधा निशाना। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. ईडी ने आज केजरीवाल को भेजा सातवां समन
  2. सोमवार सीएम केजरीवाल को होना है पेश

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सातवां समन भेज दिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री को सोमवार को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है।

केजरीवाल को सातवां समन मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। पार्टी ने इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें आतिशी शामिल रहीं।

आतिशी ने प्रेस वार्ता में कहा, आज ईडी ने फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 फरवरी के लिए सातवां समन भेजा है।

जब यह मामला कोर्ट में चल रहा है और ईडी खुद ही कोर्ट गई है तो वो इंतजार क्यों नहीं कर रही? जांच एजेंसी बीच में भी समन क्यों भेज रही है?

भाजपा लेना चाहती है चंडीगढ़ मेयर चुनाव का बदला

आतिशी ने आगे कहा, इसका सीधा मतलब यही है कि सब कुछ गैर कानूनी है और समन का मतलब जांच भी नहीं बल्कि सीएम को धमकाना और डराना है।

आतिशी आगे बोलीं, केंद्र सरकार अब हमसे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार का बदला लेना चाहती है। लेकिन हम डरने वाले नहीं, मेयर चुनाव से लेकर संसद के चुनाव तक हर मोर्चे पर भाजपा का डटकर मुकाबला करेंगे।

कांग्रेस से सीटों के बंटवारे पर क्या बोलीं आतिशी

कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर आतिशी ने कहा, बातचीत चल रही है, जल्द ही फाइनल होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।