AAP ने CM रेखा गुप्ता की शासन व्यवस्था पर सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार की, कहा- तारीख तय करें
आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दी गई सार्वजनिक बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर दिल्ली की ज ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि उसने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उनके और पिछली सरकारों के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार कर ली है।
इससे पहले जल निकासी मास्टर प्लान के मसौदे का अनावरण करते हुए, गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आते ही नालों और पुराने जलभराव वाले स्थानों का दौरा करके शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे बीच बेहतरीन टीम वर्क है
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें शहर की सीवर और जल निकासी समस्याओं का समाधान खोजने में विफल रहीं। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि केवल लालीपाप देने में थी।
उन्होंने कहा कि मैं पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को चुनौती देती हूं कि वे आकर मुझसे दिल्ली के बारे में बात करें। वे 11 साल से यहाँ हैं और मैं छह महीने से मुख्यमंत्री हूँ। वे आकर मुझसे दिल्ली से जुड़े किसी भी विषय पर बात कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं गारंटी देती हूं कि मैं समस्याओं के बारे में मैं उनसे ज्यादा जानती हूं। उन्होंने दावा किया कि दावा किया कि पिछली सरकारों ने जलभराव और जल निकासी के मुद्दे पर कोई काम नहीं किया।
उधर आप की दिल्ली इकाई ने कहा है कि सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को एक ऐसा मंच दिया है जहां पिछली सरकार के काम पर बहस की जा सकती है और भाजपा सरकार के काम से तुलना की जा सकती है।
आप ने कहा कि सीएम एक सार्वजनिक बहस करना चाहती हैं, और मैं तहे दिल से इस चुनौती का स्वागत करते हैं। आप ने कहा कि गुप्ता और भाजपा जल्द से जल्द समय और स्थान की घोषणा करें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।