AAP Candidate 2nd List: आप के कई विधायकों के कटे टिकट, कई पार्षदों ने मारी बाजी; देखें पूरी लिस्ट
AAP News आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई विधायकों के टिकट कटे हैं। आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक के बाद नामों की घोषणा की गई। इससे पहले आप ने पहली लिस्ट में भी कई विधायकों के टिकट काटे थे। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
राज्य ब्यूरो, जागरण नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में अपने वर्तमान विधायकों पर ही झाडू़ चला दी है। सोमवार को 20 प्रत्याशियों के नाम की जारी हुई दूसरी सूची में 17 नए चेहराें पर दांव लगाया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सहित दो विधायकों की सीट बदली है। आप ने अपने 13 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। राजनीति से किनारा करने की घोषणा करने वाले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल और आप नेता दिलीप पांडेय को भी जोड़ लें तो आप ने 15 सीटों पर चेहरे बदल दिए हैं।
20 उम्मीदवारों की सूची हुई जारी
इसमें पिता की जगह दो सीटों पर बेटे काे टिकट मिलने के मामले भी शामिल हैं। इस सूची में 20 में से एक भी विधायक ऐसा नहीं है, जिसे वर्तमान सीट पर टिकट दिया गया हो। सात निगम पार्षद भी टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए अब तक दाे सूची जारी कर चुकी है, इससे पहले आप ने 21 नवंबर को 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे।
आप 31 सीटों पर उतार चुकी उम्मीदवार
बताया गया कि दोनों सूची को जोड़ लें तो 31 सीटों पर आप प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसमें से कुल 16 विधायकों को अरविंद केजरीवाल ने इस बार टिकट नहीं दिया है। अगर आंकलन करें तो कहा जा सकता है कि अभी तक जारी सूची में करीब 51 प्रतिशत सिटिंग विधायकों को इस बार पार्टी आलाकमान ने मौका नहीं दिया। इन 17 सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीट पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से और राखी बिड़ला मंगोलपुरी की जगह से चुनाव लड़ेंगी। इस सूची में पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा को मौका दिया गया है। आदिल अहमद खान को मुस्तफाबाद, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू काे तिमारपुर और जितेंद्र शंटी को शादहरा से उतारा गया है।
भाजपा से आए दोनों कुछ समय पहले आप में शामिल हुए थे। तिमारपुर से बिट्टू विवाद हाेने के बाद भी टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। अगर पुराने चेहरों की बात करें तो आप की इस लिस्ट में केवल तीन पुराने चेहरों को ही जगह मिली है। इनमें मनीष सिसोदिया और राखी बिडलान मौजूदा विधायक हैं।
वहीं, गांधी नगर से दीपू चौधरी पुराने उम्मीदवार हैं, जो पिछली बार हार गए थे। आप ने सात निगम पाषदों पर भी भरोसा जताया है। इनमें मुकेश गोयल, प्रवीन कुमार, प्रेम चौहान, राकेश जाटव, पुनरदीप साहनी व दिनेश भारद्वाज व प्रदीप मित्तल शामिल हैं।
देखें पहली सूची में किसे कहां से मिला था टिकट
विधानसभा सीट | प्रत्याशी |
छतरपुर | ब्रह्म सिंह तंवर |
किराड़ी | अनिल झा |
विश्वास नगर | दीपक सिंघला |
रोहतास नगर | सरिता सिंह |
लक्ष्मी नगर | बीबी त्यागी |
बदरपुर | राम सिंह नेता जी |
सीलमपुर | जुबैर चौधरी |
सीमापुरी | वीर सिंह धींगान |
घोंडा | गौरव शर्मा |
करावल नगर | मनोज त्यागी |
मटियाला | सुमेश शौकीन |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।