Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहला देगा हादसे का VIDEO : घर के बाहर महिला लगा रही थी झाड़ू, पीछे से आई कार ने ऐसा रौंदा कि हो गई मौत

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 06:59 PM (IST)

    दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक महिला की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। महिला की मौत तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हो गई। वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान एक कार ने टक्कर मार दी और वह कार के बोनट पर आ गई। इससे वह कार और दीवार के बीच फंस गई।

    Hero Image
    दिल्ली में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला की दर्दनाक मौत

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बुधवार को कार की चपेट में आने से 65 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर के बाहर गली में झाड़ू लगा रही थी। मामला दर्ज करके करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान जानकी कुमारी के रूप में हुई है, वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी सुबह करीब नौ बजे उसके पड़ोसी मुकुल राठौड़ (25) की कार ने उसे टक्कर मार दी। वह अपने घर वापस लौट रहा था। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वीडियो में नजर आया खौफनाक मंजर

    वीडियो में नजर आ रहा कि कार से टकराने के बाद महिला हवा में उछल गई। एक अधिकारी ने कहा कि महिला को अस्पताल में बेहोशी की हालत में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि कार में मुकुल राठौड़ के साथ उसके अन्य रिश्तेदार भी थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 

    छोटी सी गलती की इतनी बड़ी सजा! कंधा टकराने पर दिल्ली में युवक के पेट में घोंपा चाकू

    दिल्ली के लोग ध्यान दें! 18 अप्रैल तक रात में बंद रहेगी प्रगति मैदान टनल, इन रास्तों के इस्तेमाल की सलाह