Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: छात्र ने मेट्रो स्टेशन पर लगा दी छलांग, परिवार में मचा कोहराम; गाजियाबाद से सामने आया बड़ा मामला

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 09:31 AM (IST)

    Delhi News दिल्ली में एक छात्र ने मेट्रो स्टेशन पर छलांग लगा दी। वहीं आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर गाजियाबाद में एक दुष्कर्म पीड़िता ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया है। आगे विस्तार से जानिए पूरा मामला क्या है।

    Hero Image
    दिल्ली में एक छात्र ने मेट्रो स्टेशन पर कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर सोमवार शाम में एक छात्र ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अभिषेक को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, गाजियाबाद में एक दुष्कर्म पीड़िता ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    छात्र ने खुदकुशी का प्रयास क्यों किया। इस बारे में पता नहीं चल सका है। यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन से नीचे एक युवक के कूदने की सूचना मिली थी। मयूर विहार थाना व मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंची।

    जांच में पता चला अभिषेक गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था। वह अपनी दो बहनों के साथ मयूर विहार में रहता है। शाम 3 बजकर 58 मिनट पर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा और स्टेशन से सड़क पर कूद गया।

    दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

    गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में दुष्कर्म से आहत पीड़िता ने आत्महत्या करने के लिए सिंदूर पानी में घोलकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वजन ने जब महिला से वजह पूछी तब पता चला कि पीड़िता के साथ दो परिचित युवकों ने दुष्कर्म किया है।

    इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    इस मामले की शिकायत रविवार को पुलिस से की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच के मुताबिक रविवार को महिला के पति ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उनके परिचित सुमित और गौरव ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है।

    बताया गया कि परेशान होकर पत्नी ने शनिवार को सिंदूर पानी में मिलाकर घोलकर पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से जानकारी जुटाई।

    यह भी पढ़ें- Dehradun Accident: देहरादून में भीषण हादसा, कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार; छह युवक-युवतियों की मौत

    वहीं, सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका फूलों का काम है। एक महीने पहले पीड़िता उनके पास काम करने आई थी। नीयत खराब होने पर उन्होंने महिला की रुपयों से मदद करनी शुरू की और भरोसा जीतकर दुष्कर्म किया। किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- चुनाव जीतते ही चीन को घेरने में जुटे ट्रंप, ड्रैगन के प्रमुख आलोचक माइक वाल्ट्ज को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुना

    comedy show banner
    comedy show banner