यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लाइबेरिया से 24.90 करोड़ के 'रसगुल्ले' लेकर भारत पहुंचा शख्स, IGI एयरपोर्ट पर निकली गई सारी चालाकी
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को यूं ही नहीं सबसे चुस्त दुरुस्त फोर्स कहते हैं। इसका उदाहरण भी ...और पढ़ें

HighLights
- लाइबेरिया से आया शख्स आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
- एयरपोर्ट पर जब चेकिंग हुई तो रसगुल्ले के डिब्बों ने खोली पोल
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता एक नया उदाहरण पेश किया है।
यहां लाइबेरिया से आए युवक की सारी चालाकी उस समय धरी की धरी रह गई जब दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उसके सामान से 24.90 करोड़ के रसगुल्ले मिले।
चौंकिए नहीं, दरअसल यह शख्स रसगुल्ले के डिब्बे में 1.6 किलोग्राम के कोकेन लेकर सफर कर रहा था। जब आईजीआई एयरपोर्ट पर उसकी चेकिंग हुई तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
यह है पूरा मामला
आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर पहुंचे युवक से 1.6 किलोग्राम कोकेन बरामद हुई है। बाजार में इसकी कीमत 24.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आरोपित कोकेन को रसगुल्ले के डिब्बे में इसे छिपाकर लाया था। कस्टम विभाग लाइबेरिया के युवक को पकड़कर पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आरोपित इसकी आपूर्ति कहां करने वाला था। सामान की जांच करने पर कोकेन बरामद हुई।
