विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire Video: दिल दहलाने वाली घटना, गैस लीक होने से मकान में लगी आग; 6 लोगों ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

Published: Wed, 19 Feb 2025 09:38 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2025 12:25 PM (IST)

Delhi fire news दिल्ली के नांगलोई में एक मकान में गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने के ...और पढ़ें

दिल्ली के नांगलोई में मकान में आग लगने के दौरान शख्स ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई। जागरण फोटो
दिल्ली के नांगलोई में मकान में आग लगने के दौरान शख्स ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई। जागरण फोटो

HighLights

  1. दिल्ली के नांगलोई में एक मकान में आग लग गई।
  2. आग लगने के दौरान शख्स दूसरी मंजिल से कूदा।
  3. गैस लीक होने से इस मकान में आग लगी थी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Fire Accident राजधानी दिल्ली के नांगलोई में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक मकान में गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने के दौरान एक परिवार के छह लोग मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। लेकिन जैसे उन्होंने आग की ऊंची लपटें देखी तो वे एक-एक करके दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए।

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

वहीं, घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि गैस लीक होने से मकान में आग लगी थी।

दूसरी मंजिल से छलांग लगाने का वीडियो वायरल

बता दें कि दूसरी मंजिल से कूदने का वीडियो ((Nangloi fire video) भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से एक घर में आग लग गई थी। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों ने नीचे छलांग लगा दी, जिससे सभी छह लोग घायल हो गए हैं।

आग लगने से घायल होने वालों के नाम

  • प्रांजल 19 वर्ष
  • प्रीति 40 वर्ष
  • पंकज 40 वर्ष
  • पनव 18 वर्ष
  • वैभव 13 वर्ष
  • स्वेता 20 वर्ष