Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिता से बदला लेने के लिए बेटी के साथ किया दुष्कर्म, चार साल बाद हुआ गिरफ्तार

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Mon, 30 Sep 2019 08:34 AM (IST)

    पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच किए जाने पर उसे सबक सिखाने के लिए एक व्यक्ति ने दरिंदगी की हदें पार कर दी थी।

    Hero Image
    पिता से बदला लेने के लिए बेटी के साथ किया दुष्कर्म, चार साल बाद हुआ गिरफ्तार

    नई दिल्ली, जेएनएन। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच किए जाने पर उसे सबक सिखाने के लिए एक व्यक्ति ने दरिंदगी की हदें पार कर दी थी। उसने पड़ोसी की छह वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या का भी प्रयास किया। इस मामले में आरोपित को चार वर्ष बाद चांदनी महल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद अपनी बेटी को लेकर नेपाल भाग गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हुआ गिरफ्तार

    पुलिस के एक खुफिया सूत्र के जरिये उसे दिल्ली लाया गया जिसके बादे उसे दिल्ली गेट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान नेपाल के भरतपुर के शिव नगर के रहने वाले विजय कुमार दमाई के रूप में हुई है। इस मामले में उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था।

    2015 में हुई थी शिकायत

    डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि दस अगस्त 2015 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी छह वर्ष की बेटी से पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय विजय कुमार ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। उनकी बेटी गंभीर हालत में संजय कॉलोनी के पास जंगल में मिली थी। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

    शिकायत के बाद चुस्त हुई पुलिस

    जांच के लिए चांदनी महल थाने के एसएचओ विनोद कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीम को पता लगा कि विजय नेपाल में है। वहां पुलिस के एक खुफिया सूत्र को भेजा गया। उसने वहां जाकर विजय के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। उसे दिल्ली लाने के इरादे से विश्वास दिलाया कि दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला बंद हो चुका है।

    पुलिस ने किया ये प्लान

    दिल्ली में दर्जियों की काफी जरूरत है और वह उसको अच्छी नौकरी दिला देगा। शनिवार को पुलिस का खुफिया सूत्र विजय को दिल्ली लाने में सफल रहा जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था। वह गारमेंट एक्सपोर्ट हाउस में काम करता था। पीड़ित परिवार की वह कभी-कभार पैसे से भी मदद करता था। पीड़ित बच्ची के पिता ने कई बार विजय के साथ गाली-गलौच की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद वह नेपाल भाग गया और काठमांडू व भूतवाल में दर्जी का काम करता था। वह कभी-कभार अपने घर जाता था, ताकि पुलिस से बच सके।

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक