Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firing in Shaheen Bagh: शाहीन बाग में चली गोली, विरोध में महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sat, 01 Feb 2020 11:12 PM (IST)

    Firing in Shaheen Bagh शाहीन बाग में एक बार फिर गोली चली है। गोली चलने के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Firing in Shaheen Bagh: शाहीन बाग में चली गोली, विरोध में महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला

    नई दिल्ली, एएनआइ। Firing in Shaheen Bagh: सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले डेढ़ महीने से चल रहे धरने में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक हमलावर ने वहां गोली चला दी है। इससे पहले जामिया के इलाके में एक नाबलिग ने फायरिंग की थी। जामिया के बाद अब शाहीन बाग में गोली चलने से लोगों में दहशत है। शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में काफी ज्यादा महिलाएं शामिल हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि वह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था। उसका नाम कपिल गुर्जर है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरने से चंद कदम की दूरी पर ही चली है गोली 

    यह फायरिंग शाहीन बाग में चल रहे धरने से चंद कदम दूरी पर ही चली है। जसोला रेडलाइट पर मेट्रो लाइन के नीचे गोली चली है। जहां गोली चली है वह जगह मुख्य धरनास्थल से करीब 150 मीटर दूर है। दरअसल यहीं से धरनास्थल परिसर के बैरिकेड लगे हैं। और सुरक्षाकर्मी भी यहां बैठे रहते हैं। गोली परिसर से बाहर चली है। हालांकि, इसका शाहीन बाग या जामिया से कोई लेना देना है या नहीं है। या किसी अन्य विवाद में गोली चली है, पुलिस पूछताछ कर रही है। गोली चलाने वाले का नाम कपिल गुर्जर है। यह पुलिस की हिरासत में है। गोली चलने से कोई घायल नहीं हुआ है।

    धरने के खिलाफ लोगों ने शुरू किया धरना

    इधर, घटनास्थल पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई है। वहीं शाहीन बाग में धरने को हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू हो गया है। यहां करीब 100 लोग जुटे जिन्हें पुलिस पकड़कर ले गयी। हालांकि फिर थोड़ी देर में छोड़ दिया तो ये लोग फिर वापस धरनास्थल पर आ गए। जिस जगह गोली चली है वहीं पर धरना शुरू कर दिया। लोग शाहीन बाग खाली करो, दिल्ली बंधक नहीं बनेगी के नारे लगा रहे हैं। घटना स्थल पर भीड़ बढ़ती जा रही है।

     

    डीसीपी ने दी जानकारी

    इधर दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह फायरिंग हवा में की गई थी, हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर को गिरफ्तार करके उसे सरिता विहार थाने में ले जाया गया है, वहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

    आरोपी को सरिता विहार थाने में लाया गया

    आरोपी को गाड़ी में बिठाए जाने से पहले कहा, 'हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।' बताया जा रहा है कि आरोपी दल्लुपुरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी को सरिता विहार थाना ले जाया गया है।

    जामिया में नाबालिग ने की थी फायरिंंग

    जानकारी के लिए बता दें कि 30 जनवरी को जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर भी एक नाबालिग युवक ने गोलियां चला दीं थी। इस फायरिंग में जामिया मिलिया इस्लामिया का एक छात्र घायल हो गया था। यह हमलावर युवक पिस्तौल लहराता हुआ आया और 'यह लो आजादी' कहते हुए गोली चला दी थी। इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

    शाहीन बाग में शख्स ने लहराया था पिस्टल

    इससे पहले भी शाहीन बाग में एक शख्स पिस्टल लहराया था जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। पिस्टल लहराने वाले लुकमान ने बताया था कि वह शाहीन बाग में पिछले 30 सालों से रह रहा है। वह वहां प्रदर्शनकारियों से सड़क खोलने के लिए बोलने गया था। उसने बताया कि मैं हमेशा अपनी बंदूक अपने पास ही रखता हूं, किसी ने इसे देखा और निकाल लिया, मुझे नहीं पता कि यह कौन था। इसके बाद वहां अफवाह फैल गई थी कि प्रदर्शनकारियों को धमकाने के लिए युवक हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचा था। 

    दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक