Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया में सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में सागर की लहरों में समा गई ये हॉकी खिलाड़ी

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Tue, 12 Dec 2017 08:15 PM (IST)

    हॉकी टीम की पांच लड़कियां पानी में उतर गई और सेल्फी लेने लगीं। पीछे आती समुद्र की लहर को नहीं देख पाई और पांचों उसमें बह गईं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ऑस्ट्रेलिया में सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में सागर की लहरों में समा गई ये हॉकी खिलाड़ी

    नई दिल्ली [ जेएनएन ]। गैर मान्यता प्राप्त पैसिफिक स्कूल खेलों में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई दिल्ली की 15 वर्षीय महिला हॉकी की समुद्री तट पर डूबने से मौत हो गयी। भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआइ) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यह हादसा एडिलेड के ग्लेनेल्ड बीच पर हुआ है। खेल समाप्त होने के बाद ये सभी लडकियां समुद्र तट पर गयीं थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय जीवन रक्षक दल ने पांच में से चार लड़कियों को बचा दिया था लेकिन सोमवार सुबह जब फिर खोज अभियान चलाया गया तो पांचवीं लड़की मृत पायी गयी। उसका शव उसी स्थान पर पाया गया जहां पिछले साल दो लडके डूबे थे। खेल मंत्रालय ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच के आदेश दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय अधिकारियों ने लड़की का शव सोमवार को बरामद किया गया।


    हॉकी टीम की पांच लड़कियां सेल्फी लेने के लिए समुद्र में काफी आगे चली गयी थी। उन्होंने नहीं देखा कि पीछे से तेज लहर आ रही है। वे सभी गिर गयीं और तेज लहर में बह गयीं। इनमें से चार को तट पर स्थित स्थानीय बचावकर्मी दल ने 40 भारतीय खिलाड़ियों और कोचों की मदद से बचा दिया।

    पांच हॉकी खिलाडिय़ों में 15 वर्षीया नितिशा नेगी भी शामिल थी। गेम्स के समापन के बाद सभी समुद्र किनारे गए थे। ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सुशील कुमार एसजीएफआइ के प्रमुख हैं। नेगी का शव एक चट्टान के समीप पाया गया।

    दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की अगुवाई वाली एसजीएफआई ने छह खेलों में अंडर-18 की टीमें उतारी थी। इन खेलों में हॉकी, फुटबाल और साफ्टबाल भी शामिल था। इसका आयोजन ऑस्ट्रेलियाई सरकार और ऑस्ट्रेलियाई स्कूल खेल ने किया था। अंतरराष्ट्रीय स्कूल खेल महासंघ ने इन खेलों को मान्यता नहीं भारतीय दल में लगभग 120 सदस्य शामिल थे।



    सेल्फी लेने में गई जान

    एसजीएफआइ के एक अधिकारी ने बताया कि स्पोट्र्स मैनेजर रविवार शाम कुछ खिलाडिय़ों को बीच पर ले गए थे। इनमें हॉकी टीम की पांच लड़कियां पानी में उतर गई और सेल्फी लेने लगीं। पीछे आती समुद्र की लहर को नहीं देख पाई और पांचों उसमें बह गईं।